फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शो से एक हफ्ते पहले ही ये क्या कर बैठे कपिल शर्मा, खुलेआम कर रहे सुनील ग्रोवर की बेइजज्ती

Mon, 19 Mar 2018 11:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा का नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' एक हफ्ते बाद यानी 25 मार्च से शुरू होने वाला है। इससे पहले कपिल ने 6 महीने का ब्रेक लिया और अब वापसी करने जा रहे हैं। लेकिन नए शो के आने से पहले ही फिर एक बार सुनील ग्रोवर से उनका घमासान हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
कपिल शर्मा
जी हां, कपिल और सुनील के बीच ट्विटर वॉर छिड़ गई। यह झगड़ा उस वक्त शुरू हुआ जब सुनील ने अपने फैंस को बताया कि वो कपिल के फोन का इंतजार करते रहे और उन्होंने एक कॉल तक नहीं किया। इसलिए वो उनके नए शो में नजर नहीं आएंगे।
 


 
विज्ञापन

3 of 8
कपिल शर्मा
सुनील ने फैंस के पूछने पर लिखा था, 'भाई आप जैसे कुछ और लोग भी मुझसे यही पूछते हैं। लेकिन मुझे इस शो के लिए कोई कॉल नहीं आई। मेरा फोन नंबर भी वही है। इंतजार कर के अब मैंने कुछ और साइन कर लिया है। आप लोगों की दुआओं से एक अच्छे प्रोजेक्ट के साथ जुड़ा हूं। जल्दी आपके सामने आता हूं।'
 

 

 

4 of 8
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा सुनील के इस ट्वीट पर भड़क गए। उन्होंने लिखा, ''मैंने आपको 100 से ज्यादा बार फोन किया। यहां तक कि अपने एक शख्स को तुम्हारे घर भी भेजा। खुद भी गया लेकिन अब बहुत हो गया। मैं किसी को अपने नाम का फायदा नहीं उठाने दूंगा।'


 

 
विज्ञापन

5 of 8
Sunil Grover
इसके बाद सुनील ने फिर कपिल को जवाब में कहा, 'अब लोग जानते हैं कि मैंने पहले शो क्यों नहीं ज्वॉयन किया। मैं इस शो की बात कर रहा हूं और आप अभी भी पुराना किस्सा रो रहे हैं। मैं एक साल तक नहीं बोला क्योंकि आप की बदतमीजी सामने आती, आपकी गरिमा बनी रहे। बहुत अच्छा काम किया है हमने साथ। अभी भी फालतू नहीं बोलूंगा। ध्यान से पढ़ो।'
 

 
विज्ञापन

6 of 8
Kapil Sharma Sunil Grover
इतना ही नहीं सुनील ने कपिल की सेहत के बारे में भी तंज किया, 'तुम बेहतर कॉमेडियन हो यह सब जानते हैं, लेकिन मैं जितना कुछ जानता हूं उसके साथ कोशिश करना जारी रखूंगा। ध्यान रखो। किडनी 2 और लिवर 1 ही होता है। टेक केयर ऑफ योर हेल्थ। एक बार फिर से कहूंगा मुझे इस शो के लिए ऑफर नहीं किया गया है। नए शो के लिए आपको शुभकामनाएं। विशेज एंड लव।'
 

 
विज्ञापन

7 of 8
sunil grover
अब कपिल ने फिर से गुत्थी को आड़े हाथों ले लिया है। उन्होंने कहा, 'आप मुझसे ज्यादा बुद्धिमान हैं। कब और कैसे खेलना है, बखूबी जानते हैं। मैं बेवकूफ और इमोशनल हूं।' इतना ही नहीं इस बारे में कपिल ने अपने फैंस को भी धड़ाधड़ जवाब दिया।
 

 
विज्ञापन

8 of 8
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर
किसी यूजर के रिप्लाई में कपिल ने कहा, 'जब आप शांत रहते हो लोग इसका फायदा उठाते हैं। ये सब और नहीं होने दूंगा। अब सब कुछ ट्विटर पर होगा। कोई पर्सनल जाकर बात नहीं करेंगे।' कपिल ने सुनील को 'झूठा आदमी' भी कहा। इससे पता चलता है कि कपिल, सुनील से काफी नाराज हैं। वहीं सुनील दो-तीन रिप्लाई करने के बाद शांत हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें