बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन का उनकी पत्नी सुजैन खान से लगभग 3 साल पहले तलाक हुआ था। तलाक के बावजूद अक्सर दोनों अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालर डिनर डेट, हॉलीडे, और फैमिली फंक्शन में साथ दिखते रहते हैं। पिछले काफी समय से दोनों की दोबारा शादी की चर्चाएं फिल्मी गलियारों में काफी तेज हैं। आइए बताते हैं हाल ही में जब इस बारे में सुजैन से पूछा गया तो इस पर उनका क्या कहना था...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
hritik sussanne
जूम टीवी ने दोनों को दोबारा एक होने के बारे में जब सुजैन से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह निजी जिंदगी पर किसी सवाल का जवाब नहीं देगी। आपको बता दें, इससे पहले अखबार डेक्कन क्रॉनिकल को ऋतिक से जुड़े एक करीबी सू्त्र ने दोनों की शादी की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
3 of 4
hrithk sussanne
सूत्रों के अनुसार 'ऋतिक और सुजैन के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है। दोनों ने अपने इस रिश्ते के उस नाजुक धागे को पहचान लिया जहां से खटास की शुरुआत हुई थी। आप दोनों को थोड़ा समय दीजिए। वो दोबारा जल्द साथ में लौटेंगे'।
गौरतलब है कि ऋतिक और सुजैन का साल 2014 में तलाक हो गया था। हालांकि, इसके बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। दोनों अपने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं करना चाहते जिस वजह से दोनों मिलकर बच्चों के साथ खूब समय बिताते हैं ताकि उन पर अपने माता-पिता के अलगाव का गलत असर ना पड़े।