इन दिनों हर तरफ नए साल की धूम मची हुई है। सभी नए साल के जश्न की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के सितारे भी इन दिनों नए साल के जश्न की तैयारी कर रहे हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जो इस साल शादी के बंधन में बंधे हैं। ये सितारे इस बार अपने लाइफ पार्टनर के साथ नए वर्ष की शुरुआत करेंगे। इसे लेकर सितारे और उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने इस वर्ष शादी रचाई है। शादी के बाद पहली बार ये हसीनाएं पति संग न्यू ईयर मनाएंगी। तो आइए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में....