फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: बाहर से ज्यादा घर पर बना खाना पसंद करते हैं ये सितारे, जानें इनका मनपसंद खाना

Thu, 28 Dec 2023 01:04 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें हैं, जिन्हें बाहर से ज्यादा घर पर बना हुआ खाना पसंद है। इन सितारों को बाहर की बिरयानी से ज्यादा घर के दाल-चावल पसंद आते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सेलेब्स के लाखों चाहने वाले होते हैं। फैंस अपने चहेते सितारों के बारे में हर बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। यह सितारे बड़े पैमाने पर अपनी लग्जरी लाइफस्टाल पर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं। अपनी फिटनेस का ये सितारे खास ख्याल रखते हैं। फैंस ये जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं कि उनके फेवरेट स्टार को क्या पसंद है और क्या नापंसद है। इन सितारों को कुछ खास डिशेज बेहद प्रिय हैं। लोगों को लगता है कि सेलेब्स को किसी खास रेस्टोरेंट का खाना ही पसंद होता है। मगर आपको बता दें कि इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें हैं, जिन्हें बाहर से ज्यादा घर पर बना हुआ खाना पसंद है। इन सितारों को बाहर की बिरयानी से ज्यादा घर के दाल-चावल पसंद आते हैं। तो आइए जानते हैं, इन सितारों के बारे में...

 
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। जल्द ही वह ऋतिक रोशन रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। बता दें कि दीपिका अपनी फिनेस का खास ध्यान रखती हैं। दीपिका को बाहर के खाने से ज्यादा घर पर बना हुआ खान पसंद है। दीपिका का फेवरेट खान रसम और राइस है। 
विज्ञापन

3 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान को इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म डंकी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अक्सर फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खबरों में बने रहते हैं। वह अक्सर आस्क एसआरके सेशन में फैंस के साथ अपनी बात साझा करते रहते हैं। बता दें कि किंग खान को भी घर पर बना हुआ खाना ज्यादा पसंद है। शाहरुख को घर का बना खाना दाल और चावल बहुत पसंद है।

4 of 6
रणबीर कपूर{ एनिमल} - फोटो : अमर उजाला
रणबीर कपूर
सुपरस्टार रणबीर कपूर को बाहर के खाने से ज्यादा घर का बना हुआ खाना पसंद है। रणबीर कपूर को घर पर बने हुए दाल, चावल और चिकन करी बेहद पसंद है। इन दिनों रणबीण अपनी हालिया रिलीज फिल्म एनिमल को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को भी घर का खाना बाहर के खाना से ज्यादा पसंद है। प्रियंका को घर पर बने पोहा, डोसा और इडली खाना बेहद पसंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखते हैं। इसलिए वह बाहर के खाने से ज्यादातर दूरी बनाकर रखते हैं। ऋतिक को भी घर पर बना हुआ खाना ज्यादा पसंद है। बता दें कि ऋतिक को समोसा खाना बहुत ज्यादा पसंद है। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें