आरआरआर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘आरआरआर’ का ट्रेलर नंबर चार पर
और, सिर्फ लाइक्स के मामले में ही नहीं, बल्कि पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाले ट्रेलरों में भी विजय की फिल्म ‘बीस्ट’ का ही ट्रेलर अव्वल नंबर है। इसे रिलीज के पहले 24 घंटे में करीब दो करोड़ 90 लाख से ज्यादा व्यूज मिले। इसके बाद प्रभास की फिल्म ‘राधेश्याम’ का ट्रेलर करीब दो करोड़ 32 लाख व्यूज के साथ है। प्रभास की ही फिल्म ‘बाहुबली 2’ का ट्रेलर इस लिस्ट में करीब दो करोड़ 81 लाख व्यूज के साथ तीसरे नंबर पर, राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ का ट्रेलर करीब दो करोड़ चार लाख व्यूज के साथ चौथे नंबर पर और फिल्म ‘केजीएफ 2’ का तेलुगू ट्रेलर करीब एक करोड़ 93 लाख व्यूज के साथ पांचवें नंबर पर है।