हमें इस हफ्ते विजय की 'बीस्ट' और यश की बहुप्रतिक्षित एक्शन फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश भी देखने को मिलेगा। इस क्लैश को लेकर तरह-तरह की भविष्यवाणियां की जा रही हैं, जिनमें से एक यह है कि 'केजीएफ चैप्टर 2' की रिलीज से 'बीस्ट' की कमाई पर भारी असर पड़ेगा। दूसरे दिन से बॉक्स ऑफिस पर तमिलनाडु को छोड़कर, 'केजीएफ चैप्टर 2' दक्षिण भारत के अन्य क्षेत्रों और उत्तर भारत में 'बीस्ट' को खासा प्रभावित करेगी। लेकिन इस क्लैश के बावजूद तमिलनाडु में, 'बीस्ट', 'केजीएफ चैप्टर 2' को पीछे छोड़कर आगे निकल जाएगी। विजय अपनी फिल्म 'बीस्ट' की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। प्रशंसक इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिलीज के लिए उलटी गिनती शुरू कर चुके हैं। अब देखना यह होगा कि विजय के प्रशंसक फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया देंगे।