जोसेफ विजय की फिल्म बीस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बीस्ट रिलीज होने के एक दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म केजीएफ 2 ने विजय की फिल्म से ना सिर्फ जनता छीन ली बल्कि इसका क्रेज भी बढ़ने नहीं दिया। अभिनेता विजय की स्टार पावर ने भले ही पहले दिन भीड़ को सिनेमा हॉल की तरफ खींच लिया था, लेकिन अब धीरे- धीरे यह भीड़ भी कम होती जा रही हैं। साथ ही अब यह फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के आगे घुटने टेकती नजर आ रही है।