बीस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, फिल्म बीस्ट में अभिनेता विजय एक सीन में फाइटर प्लेन उड़ाते नजर आए हैं। इस सीन में एक्टर काफी सहजता से दुश्मनों की मिसाइल से बच जाते हैं। लेकिन इस सीन में विजय ना तो हेलमेट पहने नजर आए और ना ही उन्होंने एयरफोर्स पायलट की ड्रेस पहनी। फिल्म का यह सीन देख अब एक एयरफोर्स पायलट ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने विजय के इस वीडियो को शेयर करते हुए एक सवाल किया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।