फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bear Grylls: रणवीर के बाद इस भारतीय एक्ट्रेस के साथ एडवेंचर करना चाहते हैं बेयर ग्रिल्स, कहा- ऐसा जल्द ही होगा

Sun, 31 Jul 2022 09:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर सर्वाइवर एक्सपर्ट बेयर ग्रिल्स देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड के कई सितारों के साथ नजर आ चुके हैं। रजनीकांत, अक्षय कुमार रणवीर सिंह और पीएम मोदी के साथ एडवेंचर करने के बाद अब बेयर एक फीमेल कलाकार के साथ एडवेंचर पर जाने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर सर्वाइवर एक्सपर्ट बेयर ग्रिल्स देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड के कई सितारों के साथ नजर आ चुके हैं। रजनीकांत, अक्षय कुमार रणवीर सिंह और पीएम मोदी के साथ एडवेंचर करने के बाद अब बेयर एक फीमेल कलाकार के साथ एडवेंचर पर जाने का मन बना रहे हैं। इस बारे में खुद बेयर ने खुलासा किया है। उनका कहना है कि उनके दिल में भारतीय कलाकारों के लिए एक खास जगह है। यही वजह है कि अब वह एक फीमेल भारतीय कलाकार के साथ मिशन पर जाना चाहते हैं।

विज्ञापन

2 of 4
मैन वर्सेज वाइल्ड के विशेष एपिसोड में बेयर ग्रिल्स और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब/डिस्कवरी चैनल इंडिया

कई बार भारत आ चुके बेयर कई भारतीय मेल कलाकारों के साथ एडवेंचर करते नजर आ चुके हैं। हालांकि अब उन्होंने कहा कि वह किसी फीमेल स्टार के साथ जंगल में जाने का इंतजार कर रहे हैं। इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि ऐसा होगा और जल्द ही होगाष एडवेंचर राइड पर साथ ले जाने के लिए भारतीय कलाकारों का नाम लेते हुए बेयर ने बताया कि वह विराट कोहली के साथ एडवेंचर करना चाहते हैं। वह शेर दिल और एक अच्छे इंसान हैं।

विज्ञापन

3 of 4
प्रियंका चोपड़ा,बेयर ग्रिल्स - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ एडवेंचर करना भी जबरदस्त होगा। बेयर ने कहा मैं एक बार उनके पति को सफर पर ले गया था। वह बढ़िया इंसान हैं। लोगों को प्रियंका की कहानी सुनाना अच्छा लगेगा। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय कलाकारों के साथ मुझे अपनेपन का एहसास होता है। उनके साथ रहकर मैं खुद को भी एक भारतीय मानने लगता है, जो सबसे बेहतरीन चीज है। भारत हमेशा से ही मेरे दिल के करीब रहा है। फैंस, खूबसूरत जंगल, यहां का स्वादिष्ट खाना और लोग मुझे सब पसंद है।
विज्ञापन

4 of 4
रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि बेयर ग्रिल्स हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ एडवेंचर करते नजर आए थे। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिंदगी अपने लक्ष्य को खोजने के बारे में है। रणवीर सिंह अपनी आंखों और दिल को खोलकर बहादुरी से जीते हैं। मैं उन्हें इसके लिए प्रोत्साहन देना चाहता हूं कि वह जैसे हैं वैसे ही रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें