फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कॉफी विद करण’ में ऐसा क्या बोले थे हार्दिक पांड्या-केएल राहुल, जुर्माना लगा 20-20 लाख

Sun, 21 Apr 2019 07:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hardik pandya, kl rahul - फोटो : file photo
भारतीय क्रिकेटरों हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को ‘कॉफी विद करण’ टीवी शो की एक कप कॉफी 20-20 लाख रुपये के बराबर कीमत वाली साबित हुई है। इस शो के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के लिए बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन ने शनिवार को दोनों क्रिकेटरों पर 20-20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

2 of 5
pandya kl rahul - फोटो : file photo
बीसीसीआई की अधिकृत वेबसाइट पर दिए आदेश में जैन ने कहा है कि पांड्या (25 वर्ष) और राहुल (27 वर्ष) पर कोई अन्य कार्रवाई नहीं की जा रही है, क्योंकि वे दोनों पहले ही अस्थायी निलंबन के तहत 5-5 वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया से बाहर रह चुके हैं। साथ ही दोनों ने बिना किसी शर्त के माफी भी मांग ली है। 
विज्ञापन

3 of 5
pandya kl rahul - फोटो : file photo
जैन ने आगे लिखा, आगामी विश्व कप की टीम में शामिल इन दोनों क्रिकेटरों को 4 सप्ताह के अंदर अर्द्धसैनिक बलों के 10 शहीद कांस्टेबलों की विधवाओं को 1-1 लाख रुपया भारत के वीर एप्लिकेशन के जरिए देना होगा। साथ ही 10-10 लाख रुपया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड को देना होगा। जैन ने साथ ही कहा कि दोनों क्रिकेटरों के ऐसा नहीं करने पर बीसीसीआई को उन्हें दी जाने वाली मैच फीस से यह जुर्माना काटना होगा।

4 of 5
hardik pandya and karan johar
गौरतलब है कि बॉलीवुड प्रोड्यूसर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 6' में पांड्या ने कहा था कि 'मैं अपने पैरेंट्स से काफी खुला हुआ हूं और उन्हें मेरी हर गर्लफ्रेंड के बारे में पता होता है।' शो में पांड्या ने कई महिलाओं के साथ घूमने की बात कही। यह पूछने पर कि क्लब में महिला का नाम नहीं पूछा तो पांड्या ने जवाब दिया, 'मुझे महिलाओं को मूव करते देखना और उन्हें ऑब्जर्व करना पसंद है। मैं थोड़ा ब्लैक साइड से हूं इसलिए मुझे देखने की जरूरत है कि वह कैसे मूव कर रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pandya kl rahul - फोटो : file photo
उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। शो देखने के बाद हर किसी ने हार्दिक पांड्या के इस एटिट्यूड की निंदा की। सोशल मीडिया पर फैंस का जमकर गुस्सा फूटा। कुछ यूजर्स ने न सिर्फ हार्दिक पांड्या की टिप्पणियों पर अपनी निराशा जाहिर की, बल्कि इस एपिसोड को प्रसारित करने के लिए शो को भी कोसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें