फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: अपनी पीआर रणनीति को खराब बताने वालों को जान्हवी ने दिया जवाब, बोलीं- जैसी हूं, वैसी रहूंगी

Wed, 26 Jul 2023 10:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'बवाल' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। जान्हवी के साथ फिल्म में वरुण धवन नजर आए हैं। फिल्म को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जान्हवी कपूर के करियर की शुरुआत से अक्सर उनके बारे में यह कहा गया है कि वह अपनी फिल्मों का पीआर ठीक से नहीं करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अभिनेत्री जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान इंडस्ट्री में अपनी अब तक की यात्रा पर बात करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई बार स्टारडम डर से प्रेरित होता है। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपने अलग रवैये को लेकर भी कई बातें सामने रखीं।
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
जान्हवी का कहना है कि अक्सर वह ऐसी बातें सुनती हैं कि कोई फिल्म खराब या अच्छी नहीं होती, सिर्फ मार्केटिंग खराब होती है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि अगर उनकी किसी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो उन्हें बोला गया कि मार्केटिंग अच्छी नहीं की गई। हालांकि, जान्हवी ने किसी के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि ऐसा अक्सर होता है।
Tamannaah Bhatia: तमन्ना को अब नए ‘मिशन विजय’ की तलाश, ‘लस्ट स्टोरीज 2’ का बुलबुला फूटने के बाद बढ़ी बेचैनी

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
जान्हवी ने आगे कहा कि जब आप इंडस्ट्री में होते हैं या ऐसे माहौल में होते हैं तो एक डर होता है। हर कोई जहां खुद को नोटिस कराने के लिए चिल्ला रहा होता है, वहां आप सिर्फ इसलिए डरे रहते हैं कि आप ऐसे माहौल में चुप हैं तो क्या कोई आपको नोटिस करेगा?
Kargil Vijay Diwas 2023: सेना से रहा है इन एक्ट्रेस का नाता, साझा कर चुकी हैं बहादुरी के किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : insta
जान्हवी कपूर ने आगे कहा कि वह जैसी हैं, वैसी बनी रहने के लिए उन्होंने बहुत हिम्मत दिखाई है। एक्ट्रेस ने कहा, 'कोई काम पर्याप्त नहीं होता'। उन्होंने आखिर में कहा कि इस तरह का रवैया अपनाने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है और यह काफी ज्यादा चैलेंजिंग है। बता दें कि 'बवाल' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।
Kartik Aaryan: 'रूह बाबा' बनकर फिर धूम मचाएंगे कार्तिक, जानें कब शुरू होगी 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें