फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने बर्लिन से शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, फोटोज देखकर नहीं हटेगी नजर

Wed, 08 Jun 2022 05:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में जान्हवी कपूर मौजूदा समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह स्टाइल और फैशन की वजह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस इस समय वरुण धवन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए बर्लिन में हैं। फिल्म का नाम बवाल है। इस खूबसूरत देश में फिल्म के सितारे शूटिंग के साथ वहां खूब मस्ती भी कर रहे हैं। फिल्म के एक्टर्स अपनी फोटोज लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपनी कुछ फोटोज फैंस संग साझा की है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें उनका अलग अंदाज नजर आ रहा है। पहली तस्वीर में, जान्हवी कपूर अपनी फ्लोरल ड्रेस के साथ स्टाइलिश अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उनके पीछे बर्लिन का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में वह कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए पोज देती दिख रही हैं। इसके अलावा कुछ फोटोज में वह अलग-अलग बैकग्राउंड के साथ दिलकश अंदाज में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि 'बावल' को भारत और पेरिस सहित पांच यूरोपीय देशों में शूट किया जाएगा। इसका पहला शेड्यूल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शूट किया गया था। इस फिल्म में पहली बार वरुण धवन और जान्हवी कपूर एक साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्दशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। इससे पहले वह 'दंगल' और 'छिछोरे' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही 'गुड लक जेरी' में दिखाई देंगी, जो 2018 की तमिल फिल्म कोलामावु कोकिला का हिंदी रीमेक है। इसके बाद, वह 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में राजकुमार राव के साथ और मलयालम फिल्म 'हेलेन' की रीमेक में सनी कौशल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें