फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Batwara Vs Awarapan 2: 19 साल बाद आमने-सामने सनी और इमरान, ‘बंटवारा’ या ‘आवारापन 2’ किसे मिलेगी बड़ी ओपनिंग?

सार

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office: आज सिनेमाघरों में सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के बीच क्लैश देखने को मिलेगा। जानिए एक्सपर्ट्स की राय में किस फिल्म को मिलेगी बड़ी ओपनिंग? 

विज्ञापन
1 of 8
फिल्म 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' के बीच हाेगी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ आमने-सामने होंगी। दिलचस्प बात यह है कि दोनों सितारे इससे पहले भी 2007 में बॉक्स ऑफिस पर टकरा चुके हैं। तब सनी की फिल्म ‘अपने’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ एक ही दिन रिलीज हुई थी।

विज्ञापन

2 of 8
फिल्म 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' का थिएटर में होगा क्लैश - फोटो : सोशल मीडिया

अब 19 साल बाद दोनों फिर आमने-सामने हैं। इस बार दोनों की फिल्मों की ऑडियंस अलग है और ओपनिंग को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय भी बंटी हुई है। जहां एक्सपर्ट्स ‘बंटवारा 1947’ को 15-16 करोड़ की ओपनिंग का दावेदार मान रहे हैं, वहीं डिस्ट्रीब्यूटर्स को मास मार्केट में ‘आवारापन 2’ की पकड़ मजबूत लग रही है। इसके अलावा एग्जिबिटर्स फिलहाल दोनों फिल्मों को बराबर मौका देने के पक्ष में हैं। 

विज्ञापन

3 of 8
फिल्म 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' - फोटो : सोशल मीडिया

अमर उजाला डिजिटल ने बॉक्स ऑफिस ट्रेड की जानकारी रखने वाले पांच एक्सपर्ट्स से बात कर जाना कि 14 अगस्त के होने वाले इस महाक्लैश में किस फिल्म से कितनी उम्मीद है? कौन सी फिल्म थिएटर में बड़ी ओपनिंग कर सकती है? और किस फिल्म को लेकर दर्शकों में क्रेज देखा जा रहा है?

4 of 8
एनएच स्टूडियोज के चेयरमैन नरेंद्र हिरावत - फोटो : अमर उजाला

‘एक फिल्म पर दांव नहीं लगा रहे’ 
एनएच स्टूडियोज के चेयरमैन नरेंद्र हिरावत के मुताबिक फिलहाल एग्जिबिटर्स किसी एक फिल्म के पक्ष में नहीं दिख रहे। वह कहते हैं, ‘इस समय दोनों फिल्मों को लेकर एग्जिबिटर्स के बीच खास बज नहीं है। अभी बुकिंग के शुरुआती ट्रेंड सामने आ रहे हैं, इसलिए किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।’

इसके साथ नरेंद्र कुछ और बातें भी बताते हैं, जिससे दोनों फिल्मों की ओपनिंग को लेकर तस्वीर साफ हो जाती है। 

  • सिंगल स्क्रीन एग्जिबिटर्स फिलहाल किसी एक फिल्म के सारे शो लगाने के बजाय दोनों को बराबर मौका देने के पक्ष में हैं। 
  • कई एग्जिबिटर्स दोनों फिल्मों के बीच शो बांटना पसंद करेंगे। उनकी कोशिश होगी कि दोनों फिल्मों को करीब दो-दो शो मिलें।
  • शुरुआती कुछ दिन ग्जिबिटर्स भी यह देखना चाहते हैं कि रिलीज के बाद कौन-सी फिल्म ज्यादा अच्छी पकड़ बनाती है।
विज्ञापन

5 of 8
मिराज सिनेमाज के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर दीपक अडवाणी - फोटो : अमर उजाला

‘दोनों फिल्मों को लेकर जिज्ञासा है’ 
मिराज सिनेमाज के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर दीपक अडवाणी के मुताबिक थिएटर लेवल पर दोनों फिल्मों को लेकर शुरुआती दिलचस्पी दिख रही है। वह कहते हैं, ‘दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच अच्छी जिज्ञासा देखने को मिल रही है, खासकर उन ऑडियंस में जो मजबूत कंटेंट और पहचाने हुए विषयों वाली फिल्में पसंद करती हैं। एडवांस बुकिंग अभी शुरू होनी है, लेकिन शुरुआती पूछताछ से दोनों फिल्मों के लिए रुचि का अच्छा संकेत मिल रहा है।’

दीपक ने इन बातों पर भी गौर फरमाया...

  • जिस फिल्म को मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और पॉजिटिव रिव्यू मिलेंगे, उसके वीकेंड कलेक्शन में ज्यादा ग्रोथ देखने को मिलेगी।
  • आज के थिएट्रिकल मार्केट में सिर्फ ओपनिंग नहीं, बल्कि पहले वीकेंड के बाद दर्शकों का रिस्पॉन्स ज्यादा अहम हो गया है।
  • खासकर फैमिली और ग्रुप ऑडियंस का वीकेंड रिस्पॉन्स फिल्म के प्रदर्शन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
     
विज्ञापन

6 of 8
ट्रेड एनालिस्ट राजीव चौधरी - फोटो : अमर उजाला

'सनी की फिल्म को मिलेगी बढ़त' 
ट्रेड एनालिस्ट राजीव चौधरी के मुताबिक ओपनिंग के मामले में दोनों फिल्मों के बीच सीधी टक्कर नहीं दिख रही। वह कहते हैं, ‘सच कहूं तो यह कोई मुकाबला नहीं है। ‘बंटवारा 1947’ पहले से ही चर्चा में है। यह बड़ी फिल्म है और इसे ज्यादा शोज मिलेंगे। इसकी ओपनिंग भी ज्यादा बड़ी होगी।’ 

वहीं फिल्म 'आवरापन' को लेकर भी राजीव चौधरी कुछ खास बातें साझा कीं। उन्होंने कहा...

  • ‘आवारापन 2’ के ट्रेलर में कुछ स्लो मोशन और खूबसूरत शॉट्स हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं दिखा जो दर्शकों को तुरंत आकर्षित करे।
  • हां, शबाना आजमी की मौजूदगी जरूर थोड़ी दिलचस्पी पैदा करती है, लेकिन कुल मिलाकर ट्रेलर अभी तक क्लिक नहीं हुआ है।
  • म्यूजिक अच्छा रहा तो फिल्म वहां से कुछ निकाल सकती है, लेकिन सिर्फ म्यूजिक के भरोसे फिल्म की गाड़ी नहीं चलती। अच्छी ओपनिंग भी जरूरी है।
  • 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ ही बड़ी हिट नहीं रही थी पर बाद में कल्ट साबित हुई।
विज्ञापन

7 of 8
मूवी बिजनेस एनालिस्ट गिरीश वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला

‘15 अगस्त वाली एक्साइटमेंट गायब है’ 
मूवी बिजनेस एनालिस्ट गिरीश वानखेड़े को ‘बंटवारा 1947’ से उम्मीद तो है, लेकिन उन्हें लगता है कि रिलीज से पहले जिस तरह की हलचल होनी चाहिए, वह अभी नहीं दिख रही। वह कहते हैं, ‘फिल्म ‘बंटवारा’ इस वक्त बहुत अच्छी लग रही है। राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी ऐसी है कि मुझे हमेशा लगता है कि इनके पास कुछ ऐसा होता है जो क्लिक कर सकता है। अगर यह फिल्म क्लिक हो गई तो बहुत अच्छा काम कर सकती है, क्योंकि फिल्म में मास एलीमेंट मौजूद है।’ 

वहीं दोनों फिल्मों की ओपनिंग कैसी होगी इस पर गिरीश ने कहा... 

  • फिल्म ‘बंटवारा’ की मार्केटिंग काफी रूटीन और ट्रेडिशनल रही है। हर फिल्म के साथ आपको मार्केटिंग के नए पैरामीटर ढूंढने चाहिए। 
  • हालांकि, 15 अगस्त की छुट्टी का फायदा सबसे ज्यादा ‘बंटवारा’ को होगा। वहीं ‘आवारापन 2’ करीब 7 से 8 करोड़ रुपये की रेंज में ओपनिंग कर सकती है। 
विज्ञापन

8 of 8
आशीर्वाद थिएटर्स के डायरेक्टर अक्षय राठी - फोटो : अमर उजाला

‘दोनों ही फिल्मों की ऑडियंस अलग है’ 
आशीर्वाद थिएटर्स के डायरेक्टर अक्षय राठी दोनों फिल्मों के क्लैश को लेकर संतुलित नजरिया रखते हैं। वह कहते हैं, ‘एक ही दिन रिलीज होने के बावजूद दोनों फिल्मों की अपनी-अपनी ऑडियंस है। दोनों बड़ी फिल्मों के तौर पर आ रही हैं और दोनों से उम्मीदें हैं। अच्छी बात यह है कि दोनों अलग-अलग तरह के दर्शकों को आकर्षित करती हैं।’

दोनों फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन पर भी अक्षय अपनी राय और अनुमान बताते हैं। वो कहते हैं.. 

  • सनी देओल इस समय बहुत अच्छी फॉर्म में हैं। ‘गदर’ के बाद वह जिस भी फिल्म का हिस्सा रहे हैं, उसने शानदार नंबर दिए हैं।
  • इसे राजकुमार संतोषी जैसे मास स्टोरीटेलर के साथ जोड़िए तो आपके पास एक अच्छी ओपनिंग वाली फिल्म की पूरी रेसिपी तैयार है।
  • जहां ‘बंटवारा’ के 15 से 16 करोड़ रुपये ओपनिंग पर कमाने की उम्मीद है। वहीं ‘आवारापन 2’ करीब 8 से 9 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें