फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बत्तीगुल मीटर चालू' की सफलता के लिए यहां पहुंचे डॉयरेक्टर श्री नारायण, गंगा आरती कर मांगी दुआ

Wed, 21 Mar 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
batti gul meter chalu
फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू की सफलता के लिए डायरेक्टर श्री नारायण सिंह ने यहां आकर गंगा आरती कर दुआ मांगी।
विज्ञापन

2 of 6
batti gul meter chalu
मंगलवार को वे स्टोरी राइटर सिद्धार्थ और गरिमा के साथ ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में गए। उन्होने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष एवं गंगा एक्शन परिवार के प्रणेता स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज से भेंट वार्ता कर सामाजिक मुद्दें से जुड़ी आने वाली फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के लिये आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

3 of 6
batti gul meter chalu
क्रियेटिव प्रोड्यूसर सुमित अद्लक्खा ने बताया कि, स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने निर्देशक श्री नारायण सिंह को सामाजिक मुद्दों से जुड़ी फिल्मों को बनाने के लिये धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसी फिल्में समाज में जागृति का केन्द्र होती हैं।

4 of 6
batti gul meter chalu
कहा कि, बत्ती गुल मीटर चालू के माध्यम से भी जागरूकता का संदेश पूरे समाज में जायेगा। इस फिल्म के माध्यम से गंगा की संस्कृति, शौचालय की ओर बढ़ने का संदेश, उत्तराखण्ड़ की अध्यात्मिक वादियों का दृश्य पूरी दुनिया देख पायेगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
batti gul meter chalu
उन्होंने फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू और 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ की कहानी लिखने वाले राइटर सिद्धार्थ और गरिमा को धन्यवाद देते हुये कहा कि इनकी क्रान्तिकारी सोच देश में सकारात्मक बदलाव लाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
batti gul meter chalu
वहीं, मंगलवार को ऋषिकेश में शाहिद कपूर के सीन शूट होने थे। लेकिन अचानक उनकी तबीयत कुछ खराब होने के कारण शूटिंग कैंसिल कर दी गई। अब बुधवार को सीन शूट होंगे। श्रद्धा कपूर भी अपनी शूटिंग पूरी कर मुंबई वापस लौट गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें