फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासु चटर्जी के निधन पर पर उमड़ा आंसुओं का सैलाब, अमिताभ बच्चन- शबाना आजमी सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 04 Jun 2020 05:13 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शबाना आजमी, बासु चटर्जी, अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media
फिल्ममेकर और स्क्रीनप्ले राइटर बासु चटर्जी का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। बासु चटर्जी को बॉलीवुड में बासु दा के नाम से पुकारा जाता था। अजमेर में जन्मे बासु दा के निधन से बॉलीवुड की तमाम हस्तियां भी शोक में डूबी हुई हैं। सोशल मीडिया पर तमाम सितारे जिन्होंने बासु दा के साथ काम किया उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन, अमोल पालेकर, शबाना आजमी, शूजित सिरकार सभी ने बासु दा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
 
विज्ञापन

2 of 7
amitabh bachchan - फोटो : social media
बासु चटर्जी ने फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दी हैं। बॉलीवुड के गलियारों में भी बासु दा के निधन से शोक की लहर दौड़ गई। तमाम बॉलीवुड सितारे अब शोक व्यक्त कर रहे हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बासु चटर्जी के निधन पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बासु चटर्जी के निधन पर प्रार्थना और संवेदना.. एक शांत, मृदुभाषी, सौम्य मानव.. उनकी फिल्मों ने मध्य भारत के जीवन को दर्शाया.. उनके साथ 'मंजिल' में काम किया.. एक दुखद नुकसान.. इन पंक्तियों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा 'रिम झिम गिरे सावन'...'
 
विज्ञापन

3 of 7
Shabana Azmi - फोटो : Social Media
अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी बासु दा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शबाना ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'बासु चटर्जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुःख हुआ। विपुल फिल्म निर्माता, वे सड़क सिनेमा के बीच में आने के लिए अग्रणी थे। मुझे उनके साथ स्वामी, आपने पराये, और जीना यहां जैसी 3 प्यारी फिल्में करने का सौभाग्य मिला। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।'
 

4 of 7
शूजित सरकार
बॉलीवुड के जाने माने फिल्म डायरेक्टर शूजित सिरकार ने भी बासु दा के निधन पर उन्हें याद किया। शूजित ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सहायक निर्देशक के रूप में मेरी पहली नौकरी बासु चटर्जी के साथ सीआर पार्क, नई दिल्ली में एक बंगाली टीवी धारावाहिक की शूटिंग के लिए थी.. उनकी आत्मा को शांति मिले।'
 
विज्ञापन

5 of 7
मधुर भंडारकर
निर्माता निर्देशक मधुर भंडारकर ने बासु दा की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ मधुर ने लिखा, 'वेटरन फिल्म निर्माता बासु चटर्जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्हें हमेशा उनकी लाइट हार्टेड कॉमेडी और सिंपलिसिस्ट फिल्मों के लिए याद किया जाएगा। ओमशांति'।
 
विज्ञापन

6 of 7
Divya Dutta
बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने भी बासु चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। दिव्या दत्ता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हे भगवान!! बासु चटर्जी उन मुस्कुराहटों के लिए थैंक्यू और आश्चर्यजनक रूप से हम उन अच्छी फिल्मों को महसूस कर सकते हैं .. और सादगी..धन्यवाद # फिल्मों में #khattameetha स्वाद जोड़ने के लिए! आपको याद किया जाएगा दादा!'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनुपम खेर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी बासु चटर्जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। अनुपम खेर ने एक वीडियो के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। वीडियो को साझा करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, 'बासु दा आपकी बहुत याद आएगी। आपकी व्यक्तित्व और फिल्मों में सादगी। ओम शांति'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें