खट्टा मीठा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खट्टा मीठा (1978)
बासु चटर्जी की लिखी और निर्देशित की गई यह फिल्म काफी हद तक 1968 में आई अमेरिकन फिल्म 'योर्स, माइन एंड आवर्स' पर आधारित है। इस फिल्म में अशोक कुमार, राकेश रोशन, बिंदिया गोस्वामी, पर्ल पदम्सी, देवेन वर्मा, रंजीत चौधरी, प्रीति गांगुली, प्रदीप कुमार और इफ्तिखार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। वर्ष 2010 में आई रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल 3' भी इसी फिल्म से प्रेरित है। कहानी में चार बच्चों का अकेला पिता होता है जो अपने बच्चों की परवरिश के लिए एक मां की तलाश करता है। उसे एक विधवा मिलती है जिसके पहले से ही तीन बच्चे होते हैं। अब इन दोनों परिवारों में जो उठापटक होती है, वह देखने लायक है।