गुलशन देवैया-काली
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस वजह से हुआ तलाक
तलाक के बाद एक-दूसरे के करीब आने को लेकर गुलशन ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'इस बार अप्रोच अलग है। काफी परिपक्वता आई है। इसकी कोई गारंटी नहीं कि हर चीज बहुत अच्छी ही रहे, लेकिन यह अलग और कुछ बेहतर हो सकती है'। गुलशन इंस्टाग्राम पोस्ट में भी एक्स-वाइफ पर प्यार जताते रहते हैं। एक तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था, 'बहुत प्यार है। इसके अलावा एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'मेरे और मेरी एक्स-वाइफ के बीच बहुत प्यार है। हमारी शादी सफल नहीं रही, लेकिन प्यार आज भी है। मैं मानता हूं कि शादी को चलाने के लिए सिर्फ प्यार काफी नहीं होता। शादी एक जिम्मेदारी है। आपको एक-दूसरे के साथ समझौते करते हुए पूरी जिंदगी साथ रहना पड़ता है और यह मुश्किल है। सिर्फ यही कारण रहा कि हमारा तलाक हो गया'।