फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुडः 'मुझसे दोस्ती करोगे' में छोटी करीना बनी थी बरखा सिंह, अब इस काम के लिए हैं मशहूर

Thu, 06 May 2021 03:00 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बरखा, करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम कर चुके हैं। हालांकि बचपन में भले ही उन्हें फिल्मों में पसंद किया गया हो, लेकिन बड़े होने पर भी वो हिट हो ये जरूरी नहीं है। उर्मिला मातोंडकर, आलिया भट्ट, कुणाल खेमु जैसे सितारों को छोड़ दें तो बहुत से बाल कलाकार आगे चलकर सफल हीरो हीरोइन नहीं बन पाए हैं। आपमें से बहुत से लोगों को शायद याद ना हो लेकिन यूट्यूबर बरखा सिंह ने भी अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। हालांकि 19 साल बाद आज वो बेहद सफल और खूबसूरत हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बरखा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल बरखा सिंह ने यशराज की फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे' में करीना कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में वो छोटी टीना बनी थीं। हाल ही में बरखा सिंह से पूछा गया कि क्या उन्हें भी बड़े होने पर कुछ इंडस्ट्री में फिट होने के लिए कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा?
विज्ञापन

3 of 5
बरखा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर बात करते हुए बरखा ने कहा कि, 'मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई क्योंकि मैंने बचपन में काम एक कलाकार के तौर पर नहीं बल्कि मस्ती में काम किया था। मैंने कोई भी बहुत बड़ी फिल्म या लंबे चलने वाले शो में काम नहीं किया। मैंने तो बस गर्मी की छुट्टियों में जैसे कुछ काम कर लेते हैं वैसे अभिनय किया था। मेरे मन में तो ये था कि स्विट्जरलैंड चलते हैं और ऋतिक रोशन, करीना और रानी से मिलते हैं।यहां तक कि मैंने  इसलिए ऑडिशन दिया था कि मेरी मां मेरे लिए आईसक्रीम खरीद दें'।

4 of 5
बरखा सिंह - फोटो : Instagram
बरखा ने बताया कि उन्हें बड़े होकर सफलता मिलने में इसलिए भी परेशानी नहीं हुई क्योंकि बाल कलाकार के तौर पर वो लोगों को ज्यादा याद भी नहीं रही। बकौल बरखा, 'मैं बहुत मशहूर बाल कलाकार नहीं थी और मुझे बड़े होकर फिर से मशहूर होना था। मैंने जब दोबारा अभिनय में कदम रखा तो मैं यश राज या किसी बड़े बैनर के पास नहीं गई और जमीनी स्तर से फिर से शुरूआत की'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बरखा सिंह - फोटो : Instagram
बरखा ने बताया कि, 'कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अभी भी मैं उस फिल्म के लिए याद हूं, कभी कभी लोग मुझे छोटी करीना कहकर बुलाते हैं। बहुत से लोग कहते है कि मेरा चेहरा अभी भी वैसा ही जैसा बचपन में था'। उन्होंने बताया कि करीब 600-700 बच्चों के बीच उन्हें इस रोल के लिए चुना गया था। आज वो बेहद खुश हैं कि लोग उन्हें भूले हुए बाल कलाकार के तौर पर नहीं बल्कि उनके अभी के काम के लिए पहचानते हैं। बता दें कि बरखा सिंह ने 2013 से 'ये है आशिकी' से टीवी पर डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'लव बाय चांस', 'भाग्यलक्ष्मी', 'एमटीवी फना', 'कैसी ये यारियां' और 'ब्रीद' जैसे शो मेें नजर आ चुकी हैं। बरखा टीवी शोज, वेब सीरीज के अलावा अपने यूट्यूब वीडियोज के लिए भी काफी मशहूर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें