फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' देखकर भंसाली पर बिफरी बरखा, बोलीं- इतना खूबसूरत आत्मबलिदान, बेहद घिनौना

Thu, 08 Feb 2018 07:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई थी। राजपूत करणी सेना ने फिल्म का जोरों से विरोध किया। कई राज्यों में तो इसे बैन भी कर दिया गया था। मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा था। इन सबके बाद भी फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज हो गई और फिल्म ने 200 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार भी कर लिया है। पिछले सप्ताह एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फिल्म देखने के बाद संजय लीला भंसाली के नाम ओपन लेटर लिख दिया था। इसमें उन्होंने फिल्म में जौहर और सती दृश्य दिखाए जाने पर अपनी आपत्ति जताई थी। अब पत्रकार बरखा दत्त ने भी फिल्म 'पद्मावत' देखने के बाद एक ट्वीट पोस्ट किया है।
विज्ञापन

2 of 4
अपने पोस्ट में बरखा लिखती हैं- मैं वाकई फिल्म 'पद्मावत' देखना चाहती थी। तो मैंने देखी। फिल्म में दिखाया गया 'जौहर' एक एतिहासिक तथ्य है लेकिन आप इस तथ्य को खूबसूरत रिबन में बांध कर कैसे पेश कर सकते हैं। मैंने इससे पहले इतना खूबसूरत आत्मबलिदान कभी नहीं देखा। यह मुझे परेशान कर रहा है जो बहुत ही घिनौना है।' 
 

 
विज्ञापन

3 of 4
बरखा ने यह ट्वीट कर साथ में लिखा मेरा कॉलम। दरअसल बरखा ने फिल्म देखने के बाद वॉशिंगटन पोस्ट के लिए कॉलम लिखा है जिसमें उन्होंने फिल्म में दिखाए गए 'जौहर' के बारे में विस्तार से लिखा है।
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जो भी संजय लीला भंसाली की ये फिल्म देख रहा है वह सिर्फ इसकी तारीफ ही कर रहा है। वहीं करणी सेना ने भी फिल्म देखने के बाद अपना प्रदर्शन वापिस ले लिया और फिल्म से बैन भी हटा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें