फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM MODI की बायोपिक में ये एक्ट्रेस बनीं प्रधानमंत्री की पत्नी, जारी हुआ फर्स्ट लुक

Sun, 17 Feb 2019 07:14 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vivek Oberoi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी के लुक में काफी जंच रहे हैं। विवेक ऑबेरॉय के अलावा इस फिल्म में कई और एक्टर्स को कास्ट किया गया है। ऐसे में अब पीएम मोदी की पूर्व पत्नी जसोदाबेन के किरदार का लुक जारी हुआ है। वहीं,  फिल्म में नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के किरदार में जरीना वहाब दिखाई देंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
bollywood
लेकिन एक किरदार ऐसा है जिसपर सबकी नजर बनी रहेगी। वो किरदार है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन का। PM MODI की बायोपिक में इस किरदार के लिए एक्ट्रेस बरखा बिष्ट को कास्ट किया गया है।  इस बारें में बात करते हुए बरखा ने बताया, 'इस फिल्म के लिए हम अहमदाबाद में शूट करेंगे और मैंने इस बारे में काफी पढ़ना शुरू कर दिया है। यह रोल काफी चैलेंजिंग है क्योंकि जसोदाबेन के बारे में लोग बहुत ही कम जानते हैं।' बरखा ने आगे कहा- मुझे इस रोल के लिए गुजराती तरीके से बोलना सीखना पड़ेगा। इस कैरक्टर में आपको कई शेड्स देखने को मिलेंगे। मैं अभी केवल इतना ही कह सकती हूं कि इस फिल्म से जुड़कर मुझे बहुत गर्व है।'
विज्ञापन

3 of 5
bollywood
बायोपिक में अभिनेत्री जरीना वहाब उनकी मां का किरदार निभाती दिखेंगी। बता दें कि पीएम मोदी का अपनी मां हीराबेन से खास लगाव रहता है और वह काम के बीच-बीच में अपनी मां से मिलने भी जाते रहते हैं। ऐसे में पीएम लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। यह पहली बार था जब वह सुर्खियों में आई थीं। वहीं नोटबंदी के दौरान, हीराबेन बैंक की लाइन में खड़ी होकर नोट बदलती भी दिखाई दी थीं।

4 of 5
Vivek Oberoi
दूसरी ओर पीएम मोदी का किरदार निभा रहे विवेक का मानना है कि पीएम मोदी का किरदार उनके जीवन का एक अहम किरदार है और हो भी क्यों न इस फिल्म में पीएम मोदी जैसा बनने के लिए विवेक ने कड़ी मेहनत जो की है। इस फिल्म की शूटिंग गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vivek Oberoi
बता दें फिल्म के पोस्टर को 23 भाषाओं में रिलीज किया गया था। फिल्म की टीम पिछले 2 सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। फिल्म को ओमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं। इससे पहले सरबजीत और मैरी कॉम की बायोपिक फिल्में बना चुके हैं। फिल्म का प्रोडक्शन संदीप सिंह कर रहे हैं। पीएम मोदी की बायोपिक की खबर की जानकारी सबसे पहले अमर उजाला ने अपने पाठकों को दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें