फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार TRP में टॉप पांच में पहुंचा ये नया शो, एकता कपूर के सीरियल का धमाल जारी, देखें पूरी लिस्ट

Thu, 26 Nov 2020 08:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कुंडली भाग्य - फोटो : जी टीवी
बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) हर हफ्ते टीवी सीरियल्स और शो की टीआरपी रिपोर्ट जारी करता है। कौन सा शो किस नंबर पर रहा है और कौन से शो ने खराब प्रदर्शन किया। यह सभी बार्क की हर हफ्ते आने वाली रिपोर्ट में तय हो जाता है। अब बार्क ने अपने 46वें हफ्ते की रिपोर्ट जारी कर दी है। तो आज हम आपको बताते हैं कि 46वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट। 
विज्ञापन

2 of 6
कुंडली भाग्य - फोटो : अमर उजाला
46वें हफ्ते एकता कपूर के सीरियल कुंडली भाग्य ने फिर से नंबर एक पर वापसी कर ली है। टीआरपी के मामले में यह सीरियल पिछली रिपोर्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया था, लेकिन एक बार फिर से कुंडली भाग्य ने नंबर एक पर वापसी कर ली है। इस सीरियल को कुल 12026 इम्प्रेशंस मिले हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
अनुपमां - फोटो : File Photo
वहीं दूसरे नंबर पर अनुपमां सीरियल आ गया है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला यह सीरियल पिछली रिपोर्ट में नंबर एक पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा था। उससे पहले अनुपमां दूसरे नंबर और उससे पहले तीसरे नंबर पर था, लेकिन टीआरपी के मामले में एक बार फिर से यह सीरियल दूसरे नंबर पर आ गया है। अनुपमां सीरियल को कुल 10786 इम्प्रेशंस मिले हैं। 

4 of 6
कुमकुम भाग्य - फोटो : Social Media
46वें हफ्ते जी टीवी का बहुचर्चित सीरियल कुमकुम भाग्य तीसरे नंबर पर आ गया है। टीआरपी की पिछली रिपोर्ट में यह सीरियल दूसरे नंबर पर था, लेकिन अब यह सीरियल तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। कुमकुम भाग्य को कुल 10417 इम्प्रेशंस मिले हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
साथ निभाना साथिया - फोटो : सोशल मीडिया
टीआरपी के मामले में स्टार उत्सव के सीरियल साथ निभाना साथिया ने अच्छी वापसी की है। पिछली रिपोर्ट में यह सीरियल टीआरपी की लिस्ट से बाहर था। उससे पहले यह सीरियल चौथे नंबर पर था। साथ निभाना साथिया सीरियल को कुल 9445 इम्प्रेशंस मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इमली - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं इस बार टीआरपी के टॉप पांच में नए सीरियल ने भी अपनी जगह बनाई है। यह नया सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला इमली है। यह सीरियल इसी महीने शुरू हुआ है, जिसको दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। इमली सीरियल को 46वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कुल 8489 इम्प्रेशंस मिले हैं। पिछली टीआरपी रिपोर्ट में पांचवे नंबर पर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा था। 

पढ़ें: सोनू सूद से मिलने साइकिल से निकला यह शख्स, बिहार से आए लड़के का अभिनेता ने बुक किया फ्लाइट टिकट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें