फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पायदान पर कुंडली मार कर बैठी है 'नागिन', 'रुप-मर्द...' ने टॉप 10 शो में बनाई जगह

Thu, 26 Jul 2018 05:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
naagin 3
'नागिन' जब भी टीवी पर वापसी करता है तो टीआरपी के मामले में सभी सीरियल को पीछे छोड़ देता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जिससे की सीरियल की दुनिया में तहलका मच गया है। इस साल के 29 वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। बीते कई हफ्तों से पहले पायदान पर राज करने वाली नागिन 3 ने इस बार भी धमाल मचाया है। वहीं सीरियल रुप- मर्द का नया स्वरुप को काफी फायदा हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Kumkum Bhagya
बार्क रिपोर्ट के मुताबिक एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 3' लगातार चौथे हफ्ते भी नंबर एक पर डटा रहा। जिससे यह साफ हो गया है कि नागिन का बदला इस बार भी दर्शकों को खूब रास आ रहा है। वहीं दूसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' सीरियल पहुंच गया है। जो कि लंबे वक्त तक नंबर एक की पोजीशन पर रह चुका है। पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी कुंडली भाग्य ने फिर से इस नम्बर को अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
कुमकुम भाग्य
कुंडली भाग्य की तरह ही कुमकुम भाग्य को भी इस बार राहत मिली है। इस बार सृति झा और शब्बीर आहलूवालिया का यह शो एक पायदान ऊपर खिसका है। पिछले हफ्ते टीआरपी के मामले में तीसरे नंबर पर रियलिटी शो 'डांस दीवाने' रहा था। यह शो कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ है देखते ही देखते इसने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली जिसका असर सीधा टीआरपी पर पड़ा।

4 of 5
dance deewane
बीते हफ्ते तारक मेहता का उल्टा चश्मा दूसरे पायदान पर था वहीं इस बार यह शो चौथे पायदान पर है। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस बार डांस दीवाने को लोगों ने काफी पसंद किया है और यह शो इस बार पांचवे नंबर पर है। बीते हफ्ते इस शो पर दोस्ती थीम ने खूब धमाल मचाया था और इस दौरान करण जौहर स्पेशल गेस्ट के तौर पर दिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ye Rishta Kya Kehlata Hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है जहां छठे नंबर पर है वहीं इश्क सुभान अल्लाह एक पायदान नीचे खिसक कर सातवें स्थान पर आ चुका है। आठवें पर है कुल्फी कुमार बाजेवाला, नौवे स्थान पर जगह बनाई है शक्ति- अस्तित्व के एहसास की ने और आखिरी पायदान पर है रुप- मर्द का नया स्वरुप। इस बार टीआरपी लिस्ट में इस सीरियल ने धमाकेदार एंट्री मारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें