Sudesh Lehri-Archana Puran Singh: कॉमेडियन सुदेश लेहरी जब अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब शो में आए तो उन्होंने अपने गरीबी से सफलता तक के अपने सफर के बारे में बताया, जिसमें उन्होंने अपने कई संघर्षों के साथ पेरिस की एक दर्दनाक घटना को भी याद किया।
विज्ञापन
1 of 5
सुदेश लेहरी ने अपने संघर्ष के दिनों को किया याद
- फोटो : इंस्टाग्राम@realsudeshlehri
अभिनेता और कॉमेडियन सुदेश लहरी ने हाल ही में अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब शो में अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। सुदेश ने अपनी जिंदगी के उन दर्दनाक दिनों को याद किया, जब वह खर्चा चलाने के लिए सब्जियां बेजते थे। यही नहीं बल्कि उन्होंने एक समय पर लोगों के जूते भी सिले हैं।
विज्ञापन
2 of 5
मैंने इतना संघर्ष किया कि मैं दिवालिया हो गया- सुदेश
- फोटो : इंस्टाग्राम@realsudeshlehri
सुदेश ने हाल ही में अर्चना पूरन सिंह से बात की और अपने सफर के बारे में कई बातें बताईं। सुदेश ने कहा, "आज मैं जिस मुकाम पर हूं, उसके लिए मैंने वाकई कड़ी मेहनत की है। जब मैंने अपना करियर शुरू किया, तो मैंने इतना संघर्ष किया कि मैं दिवालिया हो गया, मेरा घर बिक गया। सब मुझ पर हंसते थे। लेकिन, जब अर्चना पूरन सिंह मुझ पर हंसती थीं, तो मैंने कई घर बना लिए।"
विज्ञापन
3 of 5
सुदेश ने अर्चना के बंगले के बारे में भी कही दिलस्प बात
- फोटो : इंस्टाग्राम@realsudeshlehri
सुदेश ने अर्चना के मड आइलैंड स्थित शानदार बंगले पर भी टिप्पणी करते हुए कहा, "मुझे हमेशा संदेह था कि आप अमीर हैं या नहीं, लेकिन आज यह पुष्टि हो गई है कि आप वाकई अमीर हैं। मैंने ऐसे घर सिर्फ फिल्मों में ही देखे हैं।"
4 of 5
चाय बनाई है, कई फैक्ट्रियों में काम किया है, जूते भी सिले हैं-सुदेश
- फोटो : इंस्टाग्राम@realsudeshlehri
बातचीत के दौरान सुदेश ने बताया, "मैंने बचपन में बहुत मेहनत की है। मैंने गरीबी देखी है। मैंने छोटी-छोटी दुकानों में काम किया है, चाय बनाई है, मैंने कई फैक्ट्रियों में काम किया है, मैं जूते बनाता था। मैंने सब्जियां बेची हैं। अमीरों को झूठ नहीं बोलना पड़ता, लेकिन गरीब होने की वजह से हमें अक्सर साहूकार से पैसे मांगने पर झूठ बोलना पड़ता है। यह सब मेरे लिए एक्टिंग कोर्स की तरह काम आया।"
सुदेश ने पेरिस में हुए हादसे को भी किया याद
- फोटो : इंस्टाग्राम@realsudeshlehri
सुदेश ने बताया कि जब वह पेरिस में परफॉर्म कर रहे थे और एक शराबी ने स्टेज पर उन पर हिंसक हमला किया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसके बाद कभी भी शादियों में परफॉर्म ना करने की कसम खा ली थी। सुदेश ने कहा, "मैं पेरिस में गा रहा था और सब कुछ ठीक चल रहा था जब तक कि एक शराबी स्टेज पर नहीं आया, मेरा कॉलर पकड़ा और मुझे जोर से थप्पड़ मारा। मेरा माइक गिर गया। यह बहुत अपमानजनक था"