टिकटॉक जैसे मीडिया प्लेटफॉर्म पर चीन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि चीन के लोग जीरो-काेविड नीति के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त करने के लिए बप्पी दा के इस गाने का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, इसे हिंदी में नही मंडारीन भाषा में गाया जा रहा है। मंडारीन भाषा के बोल कुछ इस प्रकार थे- 'जी मी, जी मी', जिसका मतलब 'मुझे चावल दो, मुझे चावल दो' होता है।
यह भी पढ़ें : कंगना रणौत के निशाने पर आए बॉलीवुड के आइटम नंबर्स, तंज कसते हुए बुलाया 'अश्लील और घटिया'