Bandar Collection Day 2: बॉबी देओल और सबा आजाद की फिल्म 'बंदर' की रिलीज का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन भी इसकी कमाई लाखों में ही रही। जानिए शनिवार को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा की अदाकारी से सजी फिल्म 'बंदर' कल यानी 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर जिस तरह का क्रेज था, वैसा क्रेज बॉक्स ऑफिस पर देखने को नहीं मिल रहा है। पहले दिन फिल्म की शुरुआत काफी कमजोर रही। आइए जानते हैं इसने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
2 of 5
बंदर
- फोटो : यूट्यूब
'बंदर' का कलेक्शन
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंदर' वीकएंड का फायदा नहीं उठा सकी है। दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 58 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। पहले दिन इसने 50 लाख रुपये से खाता खोला था। फिल्म का टोटल कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपये हो गया है।
बजट के हिसाब से कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'बंदर' का बजट 25 करोड़ रुपये है। बजट के हिसाब से फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। इससे पहले बॉबी देओल फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' में नजर आए थे। दूसरे दिन इस फिल्म ने 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह फिल्म काफी कामयाब रही थी। इस फिल्म के मुकाबले 'बंदर' बहुत पीछे है।
4 of 5
बंदर
- फोटो : यूट्यूब
बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' का मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'बंदर' का कई फिल्मों से मुकाबला है। इस फिल्म के साथ सिनेमाघरों में 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज हुई है। आज फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 4.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। परसों सिनेमाघरों में साउथ की फिल्म 'पेद्दी' रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 16.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। माना जा रहा है कि इन दोनों फिल्मों की कमाई का असर 'बंदर' के कलेक्शन पर पड़ा है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'बंदर' में दिखाया गया है कि किसी जमाने में टीवी सुपरस्टार रहा समीर मेहरा (बॉबी देओल) आज अपना करियर और जिंदगी वापस ठीक करने की कोशिश कर रहा है। उसकी एक पार्टनर भी है खुशी (सबा आजाद), जिसके साथ उनका रिश्ता ठीक ठाक चल रहा है। कहानी में मोड़ तब आता है जब समीर की एक्स गर्लफ्रेंड गायत्री (सपना पब्बी) उसकी लाइफ में वापस लौटती है और समीर पर दुष्कर्म का आरोप लगाती है। इसके बाद शुरू होता है बंदर नाच।