बंबई मेरी जान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
इस सीरीज में ईमानदार पुलिस की भूमिका निभा रहे अभिनेता के के मेनन कहते हैं, 'इस सीरीज में एक ईमानदार पुलिस कर्मी इस्माइल कादरी की भूमिका निभा रहा हूं । जो बंबई (मुंबई) शहर को अपराध से मुक्त करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है, वही दूसरी तरफ अपने परिवार को बचाने के लिए शहर के अपराध सिंडिकेट का मोहरा बनने के लिए मजबूर है। भले ही इस्माइल कादरी अपने आस-पास की बुराई को खत्म करना चाहता है, लेकिन वह अपने बेटे की हरकतों के आगे मजबूर हो जाता है जब उसका खुद का खून शहर के नए गिरोह के सरगना के रूप में उभर रहा है।'