कोरोना काल ने कई लोगों को मुश्किल वक्त दिखा दिया। इस समय में फिल्मी जगत से कई ऐसी हस्तियों का नाम सामने आया जो कोरोना काल में किसी ना किसी से मदद की गुहार लगा रहे थे। वहीं अब एक बार फिर से टेलीविजन इंडस्ट्री से एक नाम और सामने आया है, जिनके हालात कोरोना के चलते बदल गए हैं। ये हैं टेलीविजन धारावाहिक 'बालिका वधू' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने वाले रामवृक्ष गौर।