फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 की उम्र में भी कुंवारी हैं टीवी की ये क्वीन, कभी करण जौहर से अफेयर की चारों ओर थी चर्चा

Thu, 07 Jun 2018 10:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
एकता कपूर
टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर का जन्म 7 जून 1975 को मुंबई में हुआ था। जीतेंद्र और शोभा कपूर की बेटी ने छोटे परदे से लेकर बॉलीवुड तक खूब नाम कमाया है। एकता एक सक्सेसफुल डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंनेे केवल 19 साल की उम्र से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। आइए जानते हैं बालाजी टेलीफिल्म्स की सीईओ एकता कपूर के बारे में कुछ बातें...
विज्ञापन

2 of 7
Ekta Kapoor
टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले कई कलाकारों के लिए एकता कपूर गॉड मदर कही जाती हैं। विद्या बालन से लेकर सुशांत सिंह राजपूत को एकता ने ही ब्रेक दिया था। इतना ही नहीं टीवी के सबसे महंगे स्टार्स में से एक राम कपूर को भी असली पहचान एकता कपूर के सीरियल से जुड़कर मिली थी।
विज्ञापन

3 of 7
Ekta Kapoor
अपनी मां शोभा कपूर के साथ मिलकर एकता सारा बिजनेस संभालती हैं। एकता अब तक करीब 40 टीवी सीरियल बना चुकी हैं। साथ ही एकता ने फिल्म 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने खुद कई फिल्मों के निर्देशन भी किए।

4 of 7
Ekta Kapoor
'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'लव सेक्स और धोखा', 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई', 'द डर्टी पिक्चर', 'रागिनी एमएमएस', 'शोर इन द सिटी', 'क्या कूल हैं हम' जैसी कई हिट फिल्में एकता कपूर के नाम रहीं। एकता कपूर अपने भाई तुषार को लेकर भी कई फिल्में बना चुकी हैं लेकिन तुषार से ज्यादा एकता ने बॉलीवुड में नाम कमा लिया है।
विज्ञापन

5 of 7
ekta kapoor
एकता को एशिया वीक मैगजीन ने 'एशिया के सर्वाधिक शक्तिशाली कम्युनिकेटर्स' के रूप में चुना था। एकता कपूर को अपनी सफलता के लिए भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार, इंडियन टेली अवार्ड्स, कलाकार पुरस्कार, एशियाई टेलीविजन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

6 of 7
Ekta Kapoor
एकता कपूर अभी तक कुंवारी हैं लेकिन उनकी फिल्मों में एडल्ट सीन की भरमार होती है। एकता कपूर एक ऐसी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हैं जिन्होंने टीवी सीरियल को बोल्ड कर दिया है। एकता कपूर के हर सीरियल और फिल्मों में जमकर बोल्डनेस नजर आती है। एकता खुद भी काफी रिवीलिंग और बोल्ड ड्रेस पहनती हैं। जिसकी वजह से वो अक्सर वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एकता कपूर, करण जौहर
एकता कपूर का नाम कई बार करण जौहर के साथ जोड़ा जा चुका है। यही नहीं एक इंटरव्यू में करण ने कहा था कि अगर एकता और मुझे दोनों को कोई नहीं मिलता तो हम-एक दूसरे से शादी कर लेंगे हालांकि एकता ने कभी भी खुलकर इस रिलेशनशिप पर कुछ नहीं बोला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें