फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सीरियल में था सबसे लंबा किसिंग सीन, बाद में अपनी गलती पर पछताई थीं एकता कपूर

Thu, 07 Jun 2018 10:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बड़े अच्छे लगते हैं
एकता कपूर का जन्म 7 जून को मुंबई में हुआ था। भले ही एकता अभी तक कुंवारी हैं लेकिन उनकी फिल्मों और कई सीरियल्स में इंटीमेट सीन की भरमार होती है। माना जाता है कि एकता कपूर ने छोटे परदे को पहले से काफी बोल्ड कर दिया है और अब आलम ये है कि हर दूसरे सीरियल में किसिंग सीन या एडल्ट सीन होते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बड़े अच्छे लगते हैं
टीवी पर पहली बार एकता कपूर ने सबसे लंबा लव मेकिंग सीन शूट किया था। सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच करीब 17 मिनट का सबसे लंबा इंटीमेट सीन फिल्माया गया था। दोनों कलाकारों ने इस किसिंग सीन को कुछ ही रीटेक में फाइनल कर दिया। मगर सूत्रों की मानें तो दोनों इस सीन को लेकर एक दूसरे से काफी शर्मिंदगी महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
बड़े अच्छे लगते हैं
सीरियल में लिप-लॉक सीन के बाद विवाद भी हुए। साक्षी और राम के बीच इंटीमेट सीन इतने ज्यादा चर्चा में आए कि उनकी तस्वीरें और वीडियो कई महीनों तक वायरल होते रहे। इस एक एपिसोड की वजह से 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने रिकॉर्ड टीआरपी हासिल की थी। राम कपूर और साक्षी तंवर के बाद दूसरे टीवी शो में भी कई जोड़ियां किस करती नजर आईं। 

4 of 5
बड़े अच्छे लगते हैं
भले ही किसिंग सीन की वजह से उस दिन की टीआरपी लिस्ट में 'बड़े अच्छे लगते हैं' टॉप पर पहुंच गया हो लेकिन उसके बाद टीआरपी में भारी गिरावट दर्ज की गई। दरअसल परिवार के साथ देखने वाले लोगों ने इसके बाद सीरियल से दूरी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ekta Kapoor
एकता कपूर को बाद में अपनी इस गलती का एहसास भी हुआ। एक इंटरव्यू में एकता ने कहा था कि 'शो बड़े अच्छे लगते हैं में राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच लव मेकिंग सीन दिखाना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। इसके बाद शो की टीआरपी 6 से घटकर 2 पर पहुंच गई थी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें