बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना एक के बाद एक अपनी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं। ऐसे में आयुष्मान की अगली फिल्म बाला का टीजर भी रिलीज हो गया है। 57 सेकेंड का ये टीजर बेहद मजेदार है जो एक बड़ी समस्या की ओर इशारा करता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ayushmann khurrana
- फोटो : amar ujala mumbai
आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म बाला का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म का टीजर शेयर करते हुए आयुष्मान ने लिखा- 'अब समय है बोल्ड फिल्म का ...उप्स बाल्ड मूव्स का'। बता दें कि फिल्म एक गंजे व्यक्ति के जिंदगी पर आधारित है।
टीजर की बात करें तो टीजर में आयुष्मान पहले तो शाहरुख खान के गाने 'कोई न कोई चाहिए' में काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। लेकिन गाते गाते अचानक उनकी टोपी हवा में उड़ जाती है, जिससे वो घबराने लगते हैं और टशन दिखाने के बजाय उदास होकर गाड़ी चलाने लगते हैं। इसके बाद वो फिल्म कटी पतंग का गाना रहने दो छोड़ो जाने दो यार गाते नजर आते हैं।
4 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बता दें कि बाला का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। वहीं फिल्म में आयुष्मान के साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतम भी नजर आएंगी। फिल्म 22 नवंबर 2019 को रिलीज होगी। बाला के अलावा आयुष्मान की अपकमिंग फिल्मों में ड्रीम गर्ल भी शामिल है। इस फिल्म में उनके साथ नुसरत भरूचा नजर आएंगी। फिल्म 13 सिंतबर को रिलीज होगी।
आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हाल ही में आयुष्मान खुराना ने फिल्म अंधाधुन के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। इस खिताब के लिए उनके फैंस के साथ ही साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी थी। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें अपने ही अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी थीं।