फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड स्टार्स से ऐसा था बाल ठाकरे का रिश्ता, दिलीप कुमार के साथ इस वजह से खराब हुए थे संबंध

Sun, 17 Nov 2019 07:25 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bal Thackeray - फोटो : Social Media
महाराष्ट्र् में शिवसेना पार्टी का गठन कर बाल ठाकरे  ने अपनी पहचान एक कद्दावर नेता की बनाई। उन्हें प्यार से लोग 'बाला साहेब' कहकर बुलाते थे। महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच ठाकरे को बार-बार याद किया जा रहा है। 17 नवंबर 2012 को वो इस दुनिया को अलविदा कह गए थे, लेकिन उनकी हनक आज भी जिंदा है।

विज्ञापन

2 of 5
Bal Thackeray - फोटो : file photo
बाल ठाकरे और बॉलीवुड का नाता काफी गहरा। फिल्मी दुनिया के कई सितारों से बाल ठाकरे से बेहद खास कनेक्श रहा। संजय दत्त जब टाडा कानून में फंसे तो बाल ठाकरे ने उनकी हर संभव मदद की थी। यही नहीं अमिताभ बच्चन के साथ भी उनका बेहद करीबी रिश्ता था।
विज्ञापन

3 of 5
Bal Thackeray - फोटो : Social Media
एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने बताया था कि बाल ठाकरे की वजह से ही वो जिंदा हैं। फिल्म कुली के हादसे के वक्त अमिताभ बच्चन को बेंगलुरु से मुंबई लाया गया था। उस वक्त बारिश की वजह से उन्हें एंबुलेंस नहीं मिल रहा थी। उस दौरान शिवसेना की एंबुलेंस ने उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया था। 

4 of 5
Bal Thackeray - फोटो : file photo
दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार और बाल ठाकरे के बीच गहरी दोस्ती थी। एक इंटरव्यू में ठाकरे ने कहा था दिलीप कुमार अक्सर मेरे घर पर शाम को बैठक में शामिल होते थे लेकिन उसके बाद ना जाने क्या हुआ कि वो दूर होते चले गए। दरअसल ये दोस्ती टूटी 1998 में जब दिलीप कुमार ने पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘निशान-ए-इम्तियाज’ स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nawazuddin Siddiqui, Thackeray - फोटो : amar ujala
बीते दिनों बाल ठाकरे की जिंदगी पर बनी फिल्म ठाकरे रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में थे। बाला साहेब के किरदार के लिए नवाज को काफी तारीफ भी मिली थी।

अमिताभ बच्चन की जान बचाने के लिए बाल ठाकरे ने किया था ऐसा काम, मुश्किल से बची थी जिंदगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें