Bal Thackeray
- फोटो : file photo
दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार और बाल ठाकरे के बीच गहरी दोस्ती थी। एक इंटरव्यू में ठाकरे ने कहा था दिलीप कुमार अक्सर मेरे घर पर शाम को बैठक में शामिल होते थे लेकिन उसके बाद ना जाने क्या हुआ कि वो दूर होते चले गए। दरअसल ये दोस्ती टूटी 1998 में जब दिलीप कुमार ने पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान ‘निशान-ए-इम्तियाज’ स्वीकार कर लिया।