शिवसेना के दिवंगत नेता बालासाहब ठाकरे पर बनने वाली बायोपिक का ट्रेलर आज मुंबई में हुए इवेंट में रिलीज किया गया। ठाकरे के ट्रेलर में जिस तरह से मुंबई बम धमाके और राम मंदिर विवाद को दर्शाया है, उसपर सेन्सर बोर्ड ने उंगली उठाई है।
फिल्म के लेखक व निर्माता शिव सेना सांसद संजय राउत ने कहा, "जिस प्रकार बालासाहेब को तब कोई नहीं रोक पाया, कोई उनपर सवाल नहीं उठा पाया वैसे ही अब इस फिल्म पर कोई भी सवाल उठाने की जुर्रत नहीं कर सकता, वह खुद ही सेन्सर बोर्ड हैं।" ट्रेलर लांच के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दूसरे तमाम मेहमान लॉन्चिंग इवेंट में पहुंच चुके हैं। नवाज ने इससे पहले एक ट्वीट में कहा कि ठाकरे बायोपिक के लिए बाल ठाकरे का किरदार उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार है।