Nawazuddin Siddiqui
इसी वजह से नवाज ने वॉयस ओवर आर्टिस्ट चेतन शशितल से खुद को ट्रेंड करवाने का फैसला किया और डबिंग भी करवाई। बता दें चेतन शशितल ने फेमस मराठी फिल्म ‘बाळकडु’ में भी बाला साहेब की आवाज को डब किया था। ऐसे में नवाज ने अपनी आवाज में परफेक्शन लाने के लिए चेतन शशितल से मदद ली है। बातें ऐसी भी चल रही हैं कि फिल्म के कुछ पार्ट में वॉयस ओवर आर्टिस्ट चेतन शशितल कि आवाज को भी रखा जाएगा ताकि बाला साहेब की आवाज रियल लगे।