बाहुबली 2 रिलीज हो चुकी है। कमाई के कई रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। लेकिन इस फिल्म में कुछ ऐसी अधूरी बातें भी हैं जो दर्शकों काे खटक सकती हैं।
फिल्म की बड़ी कमी इसकी सुस्त शुरुआत है। पिछले पार्ट में यह फिल्म जहां शुरू खत्म हुई थी दर्शक उसी स्टाइल में इसकी शुरुआत चाहते थे, जैसा कि अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 में होता है।
ये भ्ाी पढ़ें- Bahubali 2: इस थिएटर में दर्शकों के साथ हुआ कुछ ऐसा, दंग रह गए लोग
विज्ञापन
'महान' फिल्म बाहुबली की 7 बड़ी कमियां अखरेंगी आपको
2 of 7
बाहुबली
फिल्म की दूसरी बड़ी कमी एक के बाद एक दो गाने हैं। यह गाने आपको मोहते नहीं हैं। आप इंतजार करते हैं कि कब ये गाने खत्म हों और मूल फिल्म की शुरुआत हो। दर्शक कटप्पा को उसी तेवर में देखने के लिए व्यग्र थे जहां से उन्होंने महेंद्र बाहुबली को सच सुनाना शूरू किया था।
ये भी पढ़े- पिता के अंतिम संस्कार पर दिखी अक्षय खन्ना की लाचारी, तस्वीर देख भावुक हो उठेंगे
विज्ञापन
'महान' फिल्म बाहुबली की 7 बड़ी कमियां अखरेंगी आपको
3 of 7
बाहुबली
अमरेंद्र बाहुबली के साथ जब कटप्पा देवसेना के राज्य में जाते हैं तो वहां पर कॉमेडी के कई सीन हैं। कॉमेडी के ये सीन साउथ इंडियन फिल्मों जैसे हैं। वह सीन हंसाते तो हैं लेकिन ये सीन काफी लंबे खींच दिए गए हैं।
ये भी पढ़े- रिलीज होते ही 'बाहुबली 2' ने तोड़ दिए ये पांच रिकॉर्ड, दंगल को भी पछाड़ा
'महान' फिल्म बाहुबली की 7 बड़ी कमियां अखरेंगी आपको
4 of 7
बाहुबली
फ्लैशबैक का वो सीन जिसमें कटप्पा, अमरेंद्र बाहुबली के पीठ में तलवार भोंक रहे होते हैं उस समय यह समझ में नहीं आता है कि लड़ाई किन लोगों से चल रही है। ये भल्लालदेव के भेजे हुए लोग हैं या फिर कोई बाहरी सेना उन पर आक्रमण करती है।
ये भी पढ़े- बाहुबली... फिल्म देखते हुए पलके झपकाना भूल गए दर्शक! जानें, क्या बोले
विज्ञापन
'महान' फिल्म बाहुबली की 7 बड़ी कमियां अखरेंगी आपको
5 of 7
बाहुबली
फिल्म में गाने कई हैं लेकिन कमी इस बात की है कि गाने सुनने में अच्छे नहीं हैं। गानों को फिल्माया तो भव्य तरीके से गया है लेकिन वह गाने ऐसे नहीं हैं कि उन्हें फिल्म के दौरान या बाद में गुनगुनाया जा सके।
ये भी पढ़े- बाहुबली का कालकेय असल जिंदगी में है बहुत शर्मीला, 6 साल की बेरोजगारी के बाद मिली थी फिल्म
विज्ञापन
'महान' फिल्म बाहुबली की 7 बड़ी कमियां अखरेंगी आपको
6 of 7
बाहुबली
फिल्म में अच्छे डायलॉग और सीन कई हैं लेकिन फिल्म के नायक बाहुबली और मुख्य विलेन भल्लालदेव के बीच वार्तालाप के सीन बहुत ही कम हैं। फिल्म के क्लाइमेक्स में जरूर कुछ डायलॉग हैं लेकिन वह एक तरह के एक्शन के साथ ही हैं।
'महान' फिल्म बाहुबली की 7 बड़ी कमियां अखरेंगी आपको
7 of 7
बाहुबली
फिल्म की लंबाई भी फिल्म एक कमी हो सकती हैं। खासकर पहले हाफ में जब फिल्म अपने आप को स्थापित कर रही होती है तब यह फिल्म कहीं कहीं आपको लंबी लगने लगती है। फिल्म का सेकेंड हाफ भी लंबा है लेकिन यह आपको उबाता नहीं है।