फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: पूरी दुनिया पर चला प्रभास का जादू, सबको पछाड़ बने एशिया के सबसे हैंडसम मैन

Fri, 23 Jul 2021 07:01 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास - फोटो : Insatagram- @actorprabhas
साउथ सिनेमा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता प्रभास आज पूरी दुनिया में मशहूर हैं। साउथ में उनके अभिनय के लिए उन्हें हमेशा ही सरहाना मिली है। उन्होने दक्षिण सिनेमा के सबसे बेहतरीन सितारों में अपना नाम दर्ज करवाया है। लेकिन अपनी फिल्म बाहुबली के बाद से वो पूरी दुनिया में और घर-घर में मशहूर हो गए। इस फिल्म के बाद प्रभास के पास साउथ के साथ-साथ हिन्दी फिल्मों के भी कई प्रस्ताव हैं, जिसके लिए वो अच्छी खासी फीस लेते हैं। हिन्दी फिल्म में अपने कदम जमाने के बाद अब प्रभास ने इंडिया के सबसे हैंडसम मैन का खिताब भी जीत लिया है।

टॉप 10 में सबसे ऊपर है प्रभास का नाम

हाल ही में साल 2021 की ‘टॉप टेन मोस्ट हैंडसम’ की लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में प्रभास ने सभी को पछाड़कर पहले स्थान पर अपना नाम दर्ज करवाया और उन्होने एशिया के सबसे हैंडसम मैन का खिताब अपने नाम करवाया। प्रभास ने इस लिस्ट में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और साउथ कोरिया के किम ह्यून जूंग को भी पछाड़ दिया है। इस बार इन कलाकारों के अलावा टीवी अभिनेता और 'मधुबाला' एक्टर विवियान डिसेना ने भी अपना नाम शुमार करवाया।
विज्ञापन

2 of 5
इमरान अब्बास नकवी, प्रभास, किम ह्यून जूंग - फोटो : Social Media
ये हैं एशिया के टॉप 10 सबसे हैंडसम मैन

टॉप 10 लिस्ट में पूरी दुनियाभर के कई कलाकार शामिल है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारत के लोकप्रिय अभिनेता प्रभास है। दूसरे नंबर पर पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास नकवी हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जापान के जिन अकानिशी और चौथे नंबर पर साउथ कोरिया के किम ह्यून जूंग हैं। पांचवे नंबर पर वियतनाम के न्हान पुक वून हैं। छठे नंबर पर होंग जाओमिंग हैं। सातवें नंबर पर टीवी अभिनेता विवियन डिसेना ने अपना नाम दर्ज करवाया है। फवाद खान इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है। नौवें नंबर पर इस लिस्ट में थानावत वत्तानुपुति ने अपनी जगह बनाई और दसवें नंबर पर ताइवान वलाक ह्यू हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रभास
प्रभास की दोनों बाहुबली ने कमाए थे इतने करोड़

बाहुबली की अंत में फिल्म के निर्माताओं ने दर्शकों के लिए एक उत्सुकता छोड़ दी थी कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। इस फिल्म के पहले पार्ट का बजट 180 करोड़ रुपए था और इस फिल्म ने 680 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इसके बाद साल 2017 में बाहुबली–द कन्क्लूजन दर्शकों के सामने आई तो लोगों ने इस फिल्म को बहुत प्यार दिया। दुनिया भर में फिल्म को सराहा गया और लगभग 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 1080 करोड़ का बिजनेस किया।

4 of 5
प्रभास - फोटो : instagram/actorprabhas
महिलाओं के बीच बहुत प्रसिद्ध हैं प्रभास

साउथ सुपरस्टार प्रभास लड़कियों के बीच बहुत ही प्रसिद्ध हैं। पैन इंडिया का चलन शुरू करने वाले अभिनेता प्रभास अपनी असल जिंदगी में जमीन से जुड़े हुए और शर्मीले किस्म के  इंसान हैं। उनकी इमेज भले ही मार्चों मैन वाली हो, लेकिन उनका व्यक्तित्व सिंपल और साधारण है यही वजह है कि उनकी महिलाएं बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रभास - फोटो : Social Media
ये हैं प्रभास की आगामी फिल्में

प्रभास की सबसे सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है उनकी फिल्म राधेश्याम। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। इसके अलावा उनके पास एक्शन फ्लिक सालार, नाग अश्विन की अगली अनटाइटल्ड फिल्म और ओम राउत की आदिपुरुष भी हैं। बाहुबली के बाद प्रभास श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म साहो में नजर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें