फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' के 'भल्लालदेव' ने किया खुलेआम इश्क का इजहार, राणा दग्गुबाती ने साझा की प्यारी तस्वीर

Tue, 12 May 2020 07:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राणा दग्गुबाती, मिहीका बजाज - फोटो : Social Media
दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राणा दग्गुबाती अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। फिल्म 'बाहुबली' में राणा ने भल्लालदेव का किरदार निभाकर दर्शकों को दीवाना बना दिया था। बॉलीवुड हो, हॉलीवुड या टॉलीवुड हर इंडस्ट्री में अभिनेता और अभिनेत्रियां फिल्मों के अलावा अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है 'बाहुबली' के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती के साथ। उन्होंने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
राणा दग्गुबाती
अभिनेता और अभिनेत्रियों का किसी के साथ नाम जुड़ना आजकल आम बात हो गई है। ऐसा कम ही होता है कि कोई अभिनेता या अभिनेत्री अपने रिलेशनशिप को लेकर खुल के सामने आए। लेकिन राणा ने खुलेआम अपने इश्क का इजहार कर दिया है। राणा के इस पोस्ट के बाद एक तरफ जहां उनके दोस्त और फैंस हैरान रह गए तो वहीं दूसरी ओर वो अपनी खुशी भी जाहिर कर रहे हैं।  राणा ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए लोगों को बताया है कि वो किसे डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राणा दग्गुबती, मिहीका बजाज - फोटो : Social Media
राणा दग्गुबाती ने खुद सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वो मिहीका बजाज को डेट कर रहे हैं। मिहीका के साथ राणा ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'और उसने हां कह दिया है।' राणा ने इस तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के साथ ही इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है। अपने कैप्शन के साथ में राणा ने एक दिल के इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।
 

4 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : social media
राणा के इस पोस्ट पर न सिर्फ उनके फैंस बल्कि सिनेमा के सितारे भी बधाई दे रहे हैं। कई दर्क्षिण भारतीय कलाकारों के साथ ही हिंदी सिनेमा के कलाकारों ने उनको नए जीवन में प्रवेश करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 
 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राणा दग्गुबाती
गौरतलब है कि राणा दग्गुबाती दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ ही हिंदी सिनेमा में भी सक्रिय हैं। राणा साल 2011 में 'दम मारो दम' फिल्म में अभिनेत्री बिपाशा बासु के साथ नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने 'हाउसफउल 4', 'द गाजी अटैक', 'बेबी' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें