पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह
वहीं बादशाह ने ये भी बताया कि उनके लिए अपने परिजनों को भी समझाना मुश्किल था। करीब पांच साल लगे उन्हें अपने परिजनों को समझाने में। बादशाह ने बताया, 'मैंने एक दिन महंगी कार खरीदी और उसे अपने घर के बाहर खड़ा कर दिया। इस पर उनके पिता ने पूछा था, 'यह किसकी कार है?' बादशाह ने जवाब दिया था, 'यह मेरी कार है।' पिता ने पूछा कि तुम्हारे पास यह कार कहां से आई? बादशाह ने बताया कि मैंने म्यूजिक से पैसे कमाकर यह खरीदी है। इस पर उनके पिता का रिएक्शन था, 'इससे पैसे भी आते हैं!'