फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड म्यूजिक डे: रैप बादशाह ने गानों को लेकर कह दी ऐसी बात, अब भी नहीं समझ पाए लोग

Thu, 21 Jun 2018 08:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
badshah
बॉलीवुड रैपर बादशाह स्टार प्लस के नए शो 'दिल है हिंदुस्तानी' में जज की भूमिका में नजर आयेंगे। हाल ही में शो की लॉन्चिंग के दौरान बातचीत में उन्होंने कहा कि वह शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस दौरान उन्होंने कहा म्यूजिक के बारे में कहा कि बिना मेलोडी के गाने ठीक वैसे ही हैं जैसे को कोई डेड बॉडी शानदार कपड़े पहने हुए हो।  
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Natasa Stankovic and badshah
उन्होंने आगे कहा कि मैं रैप सुनकर बड़ा नहीं हुआ बल्कि मैं तो नदीम-श्रवण, आनंद मिलिंद जैसे कंपोजर्स के गाने सुनकर यहां तक पहुंचा हूं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि रैपिंग को अब भी भारत में पूरी तरह से गंभीरता से नहीं लिया गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
badshah
बादशाह ने कहा कि अब भी रैपिंग को लेकर काफी तरह की गलतफहमियां हैं। उन गलतफहमियों को दूर करने की जरूरत है। उनका मानना हैं कि अब भी लोगों में रैप को लेकर सोच है कि ये अच्छी चीज नहीं है और ये गानों को बिगाड़ती है। ये बिगड़ा हुआ संगीत है। जबकि ये बेहतरीन आर्ट है। यह अब भी लोग समझ नहीं पाये हैं।

 

4 of 5
badshah
बादशाह कहते हैं कि इसलिए वह हमेशा बीच-बीच में किसी शो का हिस्सा बन जाते हैं, जहां पर वह मस्ती मजाक भी कर सकें और नये नये टैलेंट्स को भी देख सकें। बादशाह ने यह भी बताया कि वह जल्द ही अपनी वेब सीरीज भी प्रोडयूस करेंगे। ये उनके होम प्रोडक्शन की होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
badshah
बादशाह ने कहा कि डिजिटल मीडिया फ्यूचर है और इसलिए उनका होम प्रोडक्शन डिजिटल मीडिया कंटेंट पर काफी ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें