बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अक्सर अपने खुले विचारों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर वह अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल उन्होंने कहा है कि भारत में यौन उत्पीड़न के बारे में खुलकर बोलेने पर महिलाओं को डराने की प्रवृत्ति है, जिससे वह पीड़ित की बजाय अपराधी की तरह महसूस करती हैं। उन्हें लगता है कि महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक माहौल बनाने की जरूरत है।