फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badshah Honey Singh Dispute: हनी सिंह के मुंह खोलते ही घबराए बादशाह? विवाद के बीच उठाया ये बड़ा कदम

Sat, 28 Dec 2024 12:42 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यो यो हनी सिंह ने बीते कुछ दिनों से रैपर बादशाह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी बीच बादशाह एक बड़ा कदम उठाते देखे गए हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
यो यो हनी सिंह-बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
भारत के दो चर्चित रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह और बादशाह की जुबानी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। दोनों को कई अवसरों पर एक-दूसरे पर कटाक्ष करते देखा जा चुका है। वहीं, बीते कुछ दिनों से हनी सिंह ने बादशाह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हनी ने बादशाह पर कई आरोप लगाए साथ ही उनकी गायिकी का भी मजाक उड़ाया। इस विवाद के बीच बादशाह ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिसने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
बादशाह इंस्टाग्राम - फोटो : इंस्टाग्राम

बादशाह ने उठाया ये कदम 

रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट या तो डिलीट कर दिए हैं या फिर आर्काइव कर दिए हैं। यह कदम स्पष्ट रूप से हनी सिंह की हाल ही में उनके एक दशक से चले आ रहे झगड़े पर की गई टिप्पणी के बाद उठाया गया है। फिलहाल बादशाह का इंस्टाग्राम हैंडल पूरी तरह से खाली है, केवल उनकी प्रोफाइल फोटो दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

3 of 5
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम @ badboyshah

बादशाह ने की थी सुलह की पैरवी 

जानकारी हो कि इस साल की शुरुआत में बादशाह ने हनी सिंह के साथ सुलह की इच्छा जाहिर की थी। इसके तहत उन्होंने ग्रेफेस्ट 2024 के दौरान अपना प्रदर्शन बीच में ही रोक दिया था। उन्होंने कहा था, 'मेरे जीवन में एक ऐसा दौर था जब मेरे मन में एक व्यक्ति के प्रति द्वेष था और अब मैं इसे खत्म करना चाहता हूं और उस द्वेष को पीछे छोड़ना चाहता हूं-और वह हैं हनी सिंह।'

Tumbbad 2: 'तुम्बाड 2' के निर्माण में हो रही देरी? सोहम शाह ने फिल्म की शूटिंग की तारीख से उठाया पर्दा

4 of 5
यो यो हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

हनी सिंह का सुलह से साफ इनकार

बादशाह ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मैं कुछ गलतफहमी के कारण नाखुश था, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि जब हम साथ थे तो जोड़ने वाले बहुत कम थे और तोड़ने वाले बहुत थे। आज, मैं बस सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैंने वह दौर पीछे छोड़ दिया है, और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।' इसके जवाब में हनी सिंह ने कहा, 'लोग अक्सर मुझसे मेरे और बादशाह के विवाद के बारे में पूछते हैं। झगड़ा दो लोगों के बीच होता है जब दोनों शामिल होते हैं, लेकिन 10 साल तक एक आदमी मुझे गालियां देता रहा, मेरे बारे में गाने बनाता रहा, मेरी बीमारी का मजाक उड़ाता रहा और मैंने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।'

Pushpa 2: 'एक शख्स के अहंकार से पूरी इंडस्ट्री शर्मसार...', अल्लू अर्जुन पर फूटा इस तेलुगु फिल्ममेकर का गुस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @yoyohoneysingh

हनी सिंह ने खोला मोर्चा 

हनी सिंह ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'इस साल, 2024 में ही मैंने बोलना शुरू किया और वह भी अपने प्रशंसकों की वजह से। मेरे प्रशंसकों ने मुझे डीएम भेजकर कहा, 'कृपया बोलें, यह अब हमारी गरिमा के बारे में है। एक आदमी लगातार गलत बोल रहा है। परिणामस्वरूप, उन्होंने माफी मांगी और अपनी गलती स्वीकार की। लेकिन वह उन लोगों में से हैं जो अपनी बात पर नहीं टिकते हैं। मैं ऐसे लोगों को कुछ नहीं मानता।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें