फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेडमिंटन प्लेयर से लेकर रणवीर की 'महारानी' तक,12 साल में कितनी बदल गईं दीपिका पादुकोण

Sat, 27 Apr 2019 06:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Deepika Padukone - फोटो : social media
बॉलीवुड में सफलता का दूसरा नाम दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बन गई है। अगर यह बात कहे कि किसी भी फिल्म में दीपिका का होना फिल्म हिट होने की गारंटी है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। पिता की राह पर चलकर नेशनल स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी बनना और फिर मॉडलिंग में धमाल मचाकर इंडस्ट्री में कब्जा जमाना दीपिका के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दीपिका ने काफी मुसीबतें झेली इसके साथ ही अपनी पर्सनैलिटी को निखारा। तो चलिए आपको दीपिका पादुकोण के बैडमिंटन खेलने से लेकर अब तक की अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।  
विज्ञापन

2 of 9
Deepika Padukone - फोटो : twitter
पिता प्रकाश पादुकोण की राह पर चलकर दीपिका नेशनल लेवल पर भी बैडमिंटन खेल चुकी हैं। दीपिका की यह तस्वीर उस वक्त की जब वह बैडमिंटन खेलती थीं। दीपिका की यह तस्वीर काफी पुरानी है। इसमें वह काफी दुबली भी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 9
Deepika Padukone - फोटो : twitter
नेशनल लेवल की बैडमिंटन खिलाड़ी बनने के बाद दीपिका पादुकोण का झुकाव मॉडलिंग की ओर हुआ। दीपिका की यह तस्वीर रैंप वॉक की है। 

4 of 9
Deepika Padukone - फोटो : twitter
अब जरा दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर को देखिए। यह तस्वीर उस वक्त की है जब दीपिका मॉडलिंग इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही थीं। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण बिकनी के साथ जींस पहनी हुई हैं और पोज दे रही हैं। दीपिका की दूसरी तस्वीर पहले से बिल्कुल अलग है। इस तस्वीर में दीपिका ने साड़ी थोड़े अलग स्टाइल में पहनी हुई हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
Deepika Padukone - फोटो : twitter
स्ट्रगलिंग के दिनों में दीपिका पादुकोण ने कई सारे फोटोशूट करवाए। अब जरा दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में दीपिका स्कर्ट पहने दिखाई दे रही हैं जिसके साथ उन्होंने शहनील का एक हॉफ जैकेट कैरी किया है। खास बात यह है कि इस तस्वीर में दीपिका की अदाएं काफी अट्रैक्टिव दिख रही हैं।
विज्ञापन

6 of 9
Deepika Padukone - फोटो : file photo
स्ट्रगलिंग के दौर में भी दीपिका ने अपने लुक में काफी बदलाव किया। अब जरा दीपिका की इस तस्वीर को देखिए इस तस्वीर में दीपिका हरे रंग की ड्रेस पहनी हुई है। एक तरफ दीपिका रैंप पर वॉक कर रही हैं। इस तस्वीर में दीपिका ने बिकनी के साथ लॉग टॉप पहना हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ लाल और हरे रंग की साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

7 of 9
Deepika Padukone - फोटो : file photo
मॉडलिंग के बाद दीपिका पादुकोण ने साल फिल्मों में एंट्री की। बहुत लोगों को लगता है कि दीपिका पादुकोण ने 'ओम शांति ओम' फिल्म से फिल्मों में डेब्यू किया था। यहां हम आपको बता दें दीपिका की पहली डेब्यू फिल्म 'ऐश्वर्या' थी जो कि एक कन्नड़ फिल्म थी। इस फिल्म में दीपिका का लुक मॉडलिंग के दौरान की तस्वीरों से काफी अलग है। वहीं 'ओम शांति ओम' फिल्म में दीपिका काफी खूबसूरत नजर आईं।

8 of 9
padmaavat - फोटो : file photo
'ओम शांति ओम' के बाद दीपिका पादुकोण ने कई सारी फिल्में की। हर फिल्म में दीपिका का लुक उनकी पहली फिल्म की अपेक्षा और ग्लैमरस लगा। दीपिका पादुकोण की लव आज कल, कॉकटेल, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलियों की रासलीला-रामलीला और बाजीराव मस्तानी। इन सभी में दीपिका बेहद सुंदर लगीं। वहीं इस साल रिलीज हुई 'पद्मावत' फिल्म में दीपिका ने अपने लुक से सभी को कायल बना दिया।
विज्ञापन

9 of 9
Ranveer-Deepika wedding - फोटो : social media
शादी के बाद दीपिका पादुकोण और भी ज्यादा निखर गई है। इस वक्त वह 'छपाक' फिल्म में बिजी है। हाल ही में दीपिका 'छपाक' फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली आई थीं। इस फिल्म में दीपिका असिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का रोल निभा रही हैं। फिलहाल फिल्म का दिल्ली शिड्यूल पूरा हो चुका है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए दीपिका दिल्ली में कई बार रूप बदलकर घूमती हुई दिखाई दीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें