बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' को मिली औसत कामयाबी और आलिया भट्ट, वरुण धवन स्टारर फिल्म 'कलंक' के सुपरफ्लॉप होते ही प्रोड्यूसर करण जौहर का आत्मविश्वास पूरी तरह हिल गया दिखता है। वह अपनी अगली फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2' के प्रचार से खुद को पहले ही अलग कर चुके हैं। अब करण जौहर ने अपने करियर की सबसे महात्वाकांक्षी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को भी इस साल नहीं रिलीज करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
2 of 7
brahmastra
- फोटो : file photo
विरासत में मिले धर्मा प्रोडक्शंस को संभालते हुए करण जौहर ने तमाम सुपरहिट फिल्में निर्देशित की हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में यशराज फिल्म्स ही वितरित करता रहा है लेकिन हाल के कुछ बरसों में करण जौहर और आदित्य चोपड़ा के करीबी और कारोबारी रिश्ते जब से बिगड़े हैं, दोनों प्रोडक्शन हाउसेज का समय खराब चल रहा है।
विज्ञापन
3 of 7
बॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
पिछले साल यशराज फिल्म्स की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' सुपरफ्लॉप रही तो इस साल यही काम धर्मा प्रोडक्शंस के लिए फिल्म 'कलंक' ने किया। 'कलंक' पहले हफ्ते में बमुश्मिकल करीब 65 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर सकी है। इसके पहले रिलीज हुई धर्मा की फिल्म 'केसरी' की ओपनिंग तो जबरदस्त रही लेकिन इसे 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने में पांच हफ्ते लगे हैं। सुपरहिट का तमगा पाने के लिए केसरी को पहले दो हफ्तों में ही 160 करोड़ रुपये कमा लेने चाहिए थे।
4 of 7
Brahmastra
- फोटो : file photo
बॉक्स ऑफिस पर फॉर्मूला फिल्मों का ये हाल होते देख हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता और वितरक दोनों परेशान हैं। करण जौहर की बतौर निर्माता अगली फिल्म 'गुड न्यूज' सितबंर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन उसे लेकर अरसे से कुछ तय नहीं हो पा रहा है। करण जौहर ने विदेशी फिल्म कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज से मल्टी-फिल्म डील कर रखी है और सूत्र बताते हैं कि इस कंपनी का स्वामित्व डिजनी के पास जाने के बाद से ही धर्मा प्रोडक्शंस में अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन
5 of 7
सलमान खान
- फोटो : instagram
इसी बीच सलमान खान ने अपनी सुपरहिट फ्रेचांइजी 'दबंग' की तीसरी कड़ी की शूटिंग शुरू कर दी है। सलमान इसे फटाफट पूरी कर इसी साल क्रिसमस पर रिलीज करने का ऐलान भी कर चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि सलमान खान के सामने बॉक्स ऑफिस पर आने की हिम्मत न करण जौहर जुटा पा रहे हैं और न ही 'ब्रह्मास्त्र' के हीरो रणबीर कपूर। फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट के इस बीच सलमान कैंप में चले जाने से समीकरण और उलझे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
amitabh,alia and ranbir
- फोटो : file photo
अब, शनिवार को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी ने एक बयान जारी कर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज इस साल न होने का ऐलान कर दिया है। अयान के मुताबिक ऐसा फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स के काम में लग रही देरी के चलते किया जा रहा है। यह फिल्म अब अगले साल गर्मियों में यानी कम से कम एक साल बाद रिलीज होगी।
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan
- फोटो : twitter
इस उठापटक के बीच 'गुड न्यूज' की रिलीज भी आगे खिसकी है। अब यह फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज न होकर 'ब्रह्मास्त्र' के खाली हुए स्लॉट यानी क्रिसमस के करीब रिलीज होगी। इंडस्ट्री में इस फैसले के बाद ये बातें भी हो रही हैं कि अक्षय कुमार को सलमान खान से भिड़ाकर करण जौहर ने अपने खासमखास निर्देशक अयान मुखर्जी को बचा लिया है।