फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 दिन में ही 'बधाई हो' ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 'नमस्ते इंग्लैंड' का टिके रहना भी मुश्किल

Wed, 24 Oct 2018 10:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
badhai ho - फोटो : twitter
आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म बधाई हो बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज से पहले ही बज क्रिएट कर दिया था। जिसका फायदा अब फिल्म के कलेक्शन पर पड़ता दिख रहा है। रिलीज के महज 6 दिन में ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड बना डाले। आयुष्मान खुराना की यह पहली फिल्म है जिसने ओपनिंग डे पर ही बंपर कमाई की है।
विज्ञापन

2 of 5
badhai ho - फोटो : trailer
बधाई हो पहले 19 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन दशहरा को देखते हुए मेकर्स ने बड़ा दांव खेला और 18 अक्टूबर को ही रिलीज का फैसला किया। लॉन्ग वीकेंड को देखते हुए दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचे, जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिखा हालांकि इसी हफ्ते रिलीज हुई अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की नमस्ते इंग्लैंड को ठंडा रिस्पॉन्स मिला।
विज्ञापन

3 of 5
बधाई हो - फोटो : instagram
आंकड़ों की बात करें तो फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक, गुरुवार को फिल्म ने 7.35 करोड़ की कमाई की। वहीं शुक्रवार को इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और 11.85 करोड़ रुपये कमाए। वहीं शनिवार को 12.80 करोड़, रविवार को 13.70 करोड़, सोमवार को 5.65 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह फिल्म ने कुल 51.35 करोड़ रुपये इक्ट्ठे कर लिए। बता दें कि बधाई हो का बजट करीब 25 करोड़ रुपये है।

 

4 of 5
namaste england - फोटो : Instagram
नमस्ते इंग्लैंड की बात करें तो फिल्म की शुरुआत काफी धीमी हुई। बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक सोमवार तक आते-आते फिल्म ने केवल 50 लाख का बिजनेस किया। नमस्ते इंग्लैंड की अभी तक की कुल कमाई 6.60 करोड़ ही रही। फिल्म के रिस्पॉन्स को देखते हुए अगले हफ्ते टिके रहना इसके लिए काफी मुश्किलों भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Namaste England - फोटो : Instagram
नमस्ते इंग्लैंड फिल्म का बजट 40 करोड़ बताया जा रहा है जो कि बधाई हो फिल्म की तुलना में काफी अधिक है। यह फिल्म अपना बजट तो क्या उसका आधा भी कलेक्शन जुटा पाने में नाकामयाब हुई। नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग भारत के अलावा विदेश में हुई तो वहीं बधाई हो फिल्म की शूटिंग दिल्ली और मेरठ में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें