अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही 'बड़े मियां छोटे मियां' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म के मनमोहक पोस्टरों की रिलीज ने फैंस के बीच उत्साह बरकरार रखा है। साथ ही इसका टीजर दर्शकों को बेहद पसंद आया है। इसी कड़ी में अब अक्षय कुमार की नई पोस्ट भी फैंस का दिल जीतने में सफल रही है। अभिनेता ने एक बेहद मजेदार तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि फिल्म का जॉर्डन शेड्यूल अब पूरा हो गया है।