फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबुल सुप्रियो ने पाकिस्तानी कलाकारों के बैन का किया सपोर्ट, कहा- नहीं चलेगा राहत फतेह अली खान

Sun, 18 Feb 2018 10:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने एक बार फिर से पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन करने के मुद्दे को उठाया है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बॉलीवुड पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दे। बाबुल सुप्रियों ने कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों का पाकिस्तानी होना ही उनका अपराध है इसलिए बॉलीवुड को उनसे किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
सिर्फ इतना ही नहीं बाबुल सुप्रियो ने फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' के निर्माताओं से इसके गाने 'इश्तेहार' से पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान की आवाज को भी हटाने की मांग की है। आपको बता दें कि अभिनेता सलमान खान ने फिल्म 'सुल्तान' के 'जग घुमेया' गाने से भारतीय सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज हटवा कर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान से गाना गवाया था। वहीं अब फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में भी कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
बाबुल सुप्रियो ने कहा- 'मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि जब भारत-पाक के बीच तनाव बढ़ा हुआ है तो हम सीमा पार टैलेंट क्यों ढूंढ रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए कि एफएम पर पाकिस्तानी गायकों के गाने चलें और समाचार चैनलों पर पाकिस्तानी हमले में शहीद जवानों के।'  
विज्ञापन

4 of 4
उन्होंने कहा, 'मुझे आतिफ असलम या राहत से कोई परेशानी नहीं है। परेशानी है उनकी नागरिकता से। बॉलीवुड दुनियाभर में भारत का प्रतिनिधित्व करता है। पाक कलाकारों को बैन कर दुनियाभर में पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे आतंकवाद का विरोध करना चाहिए। बॉलीवुड से शोहरत पाने वाले किसी भी पाकिस्तानी कलाकार ने भारत में हमलों को लेकर अपने देश की निंदा नहीं की है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें