दक्षिण भारतीय सिनेमा में ‘मिल्क’ नाम से मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया हिंदी सिनेमा में अपने पैर जमाने की एक और कोशिश फिल्म ‘बबली बाउंसर’ से कर रही हैं। निर्देशक उनके मधुर भंडारकर हैं। मधुर ने बतौर निर्देशक हिंदी सिनेमा की कई अभिनेत्रियों को उनके करियर की संजीवनी सरीखी फिल्में दी हैं। लेकिन, उनका मिडास टच इन दिनों कहीं खोया हुआ है, ऐसे में सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही मधुर की नई फिल्म ‘बबली बाउंसर’ से तमन्ना भाटिया को कितना फायदा मिलता है, ये देखने वाली बात होगी।