फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan 7: चैट शो में पहुंची 'फोन भूत' की स्टारकास्ट, मजे-मजे में ईशान ने करण की शादी पर उठाया सवाल

Mon, 05 Sep 2022 01:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कॉफी विद करण में पहुंची 'फोन भूत' की स्टारकास्ट - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और चर्चित निर्माता- निर्देशकों में से एक करण जौहर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और अपने चैट शो 'कॉफी विद करण 7' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। करण द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस मशहूर सेलिब्रिटी टॉक शो के नए एपिसोड का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। 'कॉफी विद करण' लंबे समय से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। शो में होस्ट और फिल्ममेकर करण जौहर बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। इसी क्रम में इस हफ्ते आने वाले शो के एपिसोड का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। सामने आए इस प्रोमो वीडियो में आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' की स्टार कास्ट करण संग मस्ती करती नजर आ रही है। 
विज्ञापन

2 of 4
सिद्धांत चतुर्वेदी, ईशान खट्टर, कटरीना कैफ - फोटो : Social Media
शो के इस प्रोमो वीडियो को डिज्नी प्लस हॉटस्टार के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है। वीडियो में कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो वीडियो की शुरुआत फिल्म 'फोन भूत' के तीनों कलाकारों के बैठने के लिए होते घमासान से होती है। तीनों के बैठने के बाद करण जौहर कहते हैं कि क्या अब हम शुरू कर सकते हैं। इस पर ईशान कहते हैं कि हम कहीं भी भटक सकते हैं। इसके बाद तीनों कलाकार करण जौहर संग खूब मस्ती करते दिखे।
विज्ञापन

3 of 4
कटरीना कैफ - फोटो : insta
सामने आए इस नए प्रोमो में में कटरीना, करण के सुहाग रात के सवाल पर मजेदार रिप्लाई देती दिखीं। जब करण ने उनसे पूछा कि आलिया भट्ट का कहना है कि सुहागरात पर सुहागरात के लिए बिल्कुल समय नहीं होता, इसपर कटरीना कहती हैं 'शायद सुहागदिन हो।'  इतना ही नहीं इस दौरान करण ने न सिर्फ कटरीना की टांग खींची बल्कि उनका साथ देते हुए सिद्धांत ने ईशान के रिलेशनशिप स्टेटस पर भी चुटकी ली। दरअसल, होस्ट करण जौहर ने सिद्धांत से पूछा कि क्या वह सिंगल हैं तो  इस पर सिद्धांत कहते है कि मैं सिंगल हूं और इतना सिंगल हूं कि मेरे साथ घूम-घूम के ईशान भी सिंगल हो गया है।  
विज्ञापन

4 of 4
सिद्धांत चतुर्वेदी, कटरीना कैफ और ईशान खट्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद करण ईशान से पूछते हैं कि पूरे शहर में सबसे सेक्सी बैचलर कौन हैं? इसपर ईशान बड़े ही स्टाइलिश ढंग से कहते हैं, सबसे सेक्सी बैचलर पूरे शहर में करण जौहर हैं। करण ने ईशान के जवाब पर कहा.....मुझे कोई उस नजर से देखता ही नहीं है। 'फोन भूत' के तीनों कलाकारों ने शो में जमकर धमाल किया, जिसे देख यह साफ हो गया है कि आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें