मशहूर एक्ट्रेस बबीता शिवदासानी को कौन नहीं जानता। बबीता का जन्म 20 अप्रैल 1947 को मुंबई में हुआ था। अपने छोटे से फिल्मी सफर में बबीता ने कई बड़े सितारों के साथ कामयाब फिल्में कीं लेकिन बाद में फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। बबीता अपनी दौर की कामयाब एक्ट्रेस साधना की भतीजी हैं। कपूर खानदान में शादी करने के बाद बबीता शिवदासानी, बबीता कपूर हो गईं।