फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: भारत के लिए गोल्ड लाने वालीं पहलवान अब करेंगी असली दंगल, कंगना रणौत के शो में पहुंचीं बबीता फोगाट

Fri, 25 Feb 2022 02:48 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Lock Upp - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत के रिएलिटी शो 'लॉकअप' में अब पहलवान बबीता फोगाट की एंट्री होने जा रही है। अल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर 27 जनवरी से प्रसारित होने वाले इस शो के कई सारे सदस्यों के नाम का खुलासा हो चुका है। अभी तक टीवी अभिनेत्री निशा रावल, स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और मॉडल से एक्ट्रेस बनी पूनम पांडे के शो में आने की पुष्टि हो गई है। हालांकि अभी भी राखी सावंत के पति रितेश और बिदाई फेम सारा खान की एंट्री पर सस्पेंस बना हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
दंगल के कलाकार - फोटो : Instagram
यहां देखें प्रोमो
एकता कपूर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए प्रोमो में बबीता कहती हैं कि, “आपने मेरे ऊपर बनी फिल्म तो देखी ही होगी। लेकिन अब मैं आ रही हूं असली दंगल करने। बता दें कि नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित दंगल में पहलवान महावीर फोगाट की सामाजिक उत्पीड़न से लड़ने और स्वर्ण पदक का पीछा करते हुए अपनी बेटियों गीता फोगाट और बबीता फोगाट को विश्व स्तरीय पहलवान बनाने की कहानी बताई गई है। इस फिल्म में आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
 
विज्ञापन

3 of 5
पहलवान बबीता फोगाट
नच बलिए से रखा छोटे पर्दे की दुनिया में कदम
बबीता ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला फ्रीस्टाइल के 55 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2019 में अपने पति विवेक सुहाग के साथ डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 9' में भाग लेकर टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था। अब वह अपना दूसरा शो 'लॉकअप' करने जा रहीं हैं।

4 of 5
बबीता फोगाट - फोटो : social Media
बबीता फोगाट ने क्या कहा?
रिएलिटी शो 'लॉकअप' का हिस्सा बनने बबीता कहती हैं, "मैं लॉकअप जैसे शो में आने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैंने इससे पहले कभी भी ऐसा शो नहीं किया है, जो 24 घंटे लाइव हो। इसलिए मैं इस शो का हिस्सा बनने पर बहुत खुश और उत्साहित हूं। इस शो से लोगों को पता चलेगा कि मैं असल में कौन हूं। पहले दर्शक मुझे फिल्म दंगल से जानते थे। अब लोगों को मेरे वास्तविक व्यक्तित्व, मेरी पसंद और नापसंद के बारे में पता चलेगा।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Social Media
क्या है लॉकअप?
लॉकअप में 16 मशहूर हस्तियों को 72 दिनों के लिए जेल में रखा जाएगा, जिन्हें बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच से वंचित रखा जाएगा। कंगना ने शो के लॉन्च इवेंट में कहा था, "आपको (प्रतियोगियों को) अपने प्रलोभनों, अपने राक्षसों, अपनी असुरक्षाओं का सामना करना होगा और अपने सबसे गहरे सच को उजागर करना होगा।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें